डिफा राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष बने सुनील चौबे, महामंत्री बी. नारायण

March 30, 2022 6:20 PM0 commentsViews: 228
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन जिला कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। इस मौके पर सर्वसम्मत से सुनील चौबे जिलाध्यक्ष और बी. नारायण मंत्री निर्वाचित हुए। अन्य पदों पर भी चयन निर्विरोध हुआ। बाद में सभी को पद एवं गोपनीयता की शपथ भी दिलाई गई।

संयुक्त जिला चिकित्सालय के सभागार में बुधवार को डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन जिला कार्यकारिणी के सदस्यों की बैठक हुई। इस दौरान कार्यकारिणी चुनाव के लिए सहमति बनी। प्रदेश संगठन की ओर से नामित पर्यवेक्षक डीसी पाठक के देखरेख में प्रक्रिया शुरू हुई। चुनाव अधिकारी अशोक मिश्रा, चुनाव अध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्रा की मौजूदगी में सर्वसम्मत से फार्मासिस्ट ओम प्रकाश चौधरी को संरक्षक समेत सुनील चौबे जिलाध्यक्ष, जीसी शुक्ला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सत्येंद्र दुबे उपाध्यक्ष, बी. नारायण मंत्री, देवी प्रसाद श्रीवास्तव संगठन मंत्री, सीबी सिंह संयुक्त मंत्री, मुन्ना लाल आडिटर, राजकुमार गुप्ता को संप्रेक्षक चुना गया।

अंत में पर्यवेक्षक ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर एक्सरे टेक्नीशियन संघ के जिलाध्यक्ष शिवपूजन मणि त्रिपाठी समेत गिरीश चंद्र शुक्ला, एके द्विवेदी, सुग्रीव चौधरी, शमशुल हक, ओपी श्रीवास्तव उपस्थित थे।

Leave a Reply