जिला स्पोर्ट स्टेडियम में शुरु हुआ 33वीं बेसिक वालीवाल क्रीड़ा प्रतियोगिता
अजीत सिंह
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में 33वीं बेसिक वॉलीबॉल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करने और वॉलीबॉल कोर्ट पर खिलाड़ियों को सर्विस करके किया। प्रतियोगिता में 14 आयु वर्ग के बालक वर्ग की कुल छह तथा बालिका संवर्ग की तीन टीमों ने प्रतिभाग किया। बालिका फाइनल में खेसरहा ने पीएमश्री नौगढ़ को 15-05 से हरा कर विजेता बनी। बालक संवर्ग में बर्डपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवरा चौधरी ने विकास क्षेत्र लोटन को 21-09 से हरा कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
इस प्रतियोगिता के बाद विजेता बालक बालिका वर्ग के खिलाड़ियों को अंडर-14 में नौ सितंबर को माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा खेसरहा में आयोजित वालीबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना है। इससे पूर्व प्रतियोगिता के संयोजक खंड शिक्षा अधिकारी मिठवल धर्मेंद्र कुमार पाल ने आए हुए अतिथियों का स्वागत करके कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए आभार व्यक्त किया।
अंत में विजेता, उप विजेता खिलाड़ियों को पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र मिश्र, जिला महामंत्री कलीमुल्लाह ने पुरस्कृत किया। क्रीड़ा अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री समेत पूर्व जिला व्यायाम शिक्षक जीशान खलील, जिला व्यायाम शिक्षक उपेन्द्र नाथ उपाध्याय, सीमा द्विवेदी सत्येंद्र कुमार गुप्ता, साधू शरण चौहान, अजय बरनवाल, वरुणेंद्र राय, राम विलास चौधरी माहेश्वरी पाठक, अरविंद गुप्ता गुलाम हुसैन रिज़वी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।





