जिले के 32वें स्थापना दिवस पर भाजपा नेता प्रेम त्रिपाठी ने जनपद वासियों को दी बधाई

December 29, 2020 9:46 AM0 commentsViews: 141
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। जनपद के 32वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री जनकल्याण प्रचार प्रसार अभियान के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम त्रिपाठी ने जनपद वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामए दी हैं। कपिलवस्तु पोस्ट से हुई वार्ता के दौरान उन्होंने अपने मन की बात को साझा किया।

उन्होंने ने बताया कि भगवान बद्ध ने पूरे विश्व में शांति और अहिंसा का संदेश दिया था। बुद्ध की इस धरती को विकासशील बनाने के लिए 32 साल पहले भगवान बुद्ध (सिद्धार्थ) के नाम से जिला बनाया गया था। यह जनपद कई मामलों में अन्य जनपदों से भिन्न और अलग पहचान भी रखता है।

सिद्धार्थनगर जनपद अपने छाती से कालानमक चावल पैदा करने के लिए मशहूर और जबरदस्त है। यह चावल देश के विभिन्न शहरों में अपनी खुश्बू बिखेर रहा है। यह धरती शांति और अहिंशा का पूरे दुनिया को संदेश देती है। 

Leave a Reply