जनपदीय एथेलेटिक्स ट्रायल संपन्न, बच्चों ने हासिल किया गोल्ड एवं सिल्वर मेडल 

October 6, 2025 9:56 PM0 commentsViews: 58
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। सोमवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जनपद स्तरीय एथेलेटिक्स चयन एवं ट्रायल प्रतियोगिता धूमधाम से संपन्न हुई। ज़िला ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव ने उदघाटन सत्र में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें खेल अभ्यास हेतु प्रेरित किया।‌

देर शाम तक चली विभिन्न प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों का जोश हाई रहा। पूमावि कठमोरवा खेसरहा की बालिका संजना, बयारी इटवा की कुसुमलता, लेदवा शोहरतगढ़ की साक्षी तथा बालक वर्ग में भनवापुर के कृष्णपाल, खेसरहा के शरमुल्लाह एवं लोटन के आशीष आदि ने बेहतर प्रदर्शन कर गोल्ड एवं सिल्वर मेडल हासिल किया।

कार्यक्रम का संचालन नियाज़ कपिलवस्तुवी ने किया। समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि क्रीड़ा भारती के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार प्रजापति ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए उन्हें सांसद खेल महोत्सव सहित अन्य खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने हेतु प्रेरित किया।

कार्यक्रम के संयोजक बीईओ इटवा राजेश कुमार सहित कमला प्रसाद, कार्तिकेय पांडेय, उपेन्द्र नाथ उपाध्याय, सत्येन्द्र गुप्ता, मुस्तन शेरुल्लाह, सौम्य सोनकर, आलोक श्रीनेत, ज़ीशान ख़लील, रंभा मिश्रा, महविश, बदरूद्दीन खाँ आदि शिक्षकों सहित बड़ी संख्या में बच्चों एवं दर्शकों की उपस्थिति रही।‌

Leave a Reply