एक्सपोजर विजिट के लिए गोरखपुर जा रहे बच्चों को विधायक व बीएसए ने दिखाई हरी झंडी
अजीत सिंह
सिद्धार्थनगर। दिव्यांग बच्चों के ज्ञानवर्धन और मनोरंजन के लिए बृहस्पतिवार को एक विशेष एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया। समेकित शिक्षा के जिला समन्वयक करुणापति त्रिपाठी की देखरेख में आयोजित इस यात्रा में नौगढ़, बांसी और डुमरियागंज तहसील से तीन बसों से 165 दिव्यांग बच्चों को गोरखपुर के लिए रवाना किया गया।
एक्पोजर विजिट के दौरान बच्चे गोरखपुर के शहीद अशफाक उल्ला खान चिड़ियाघर, रामगढ़ताल नौका विहार और रेल म्यूजियम का भ्रमण करेंगे। बांसी तहसील से जाने वाली बस को विधायक राजा जयप्रताप सिंह ने, नौगढ़ की बस को बीएसए शैलेश कुमार और डुमरियागंज की बस को बीईओ संतोष कुमार शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
राजा जय प्रताप सिंह ने कहा कि दिव्यांग बच्चों की शिक्षा के साथ उनकी अन्य जरूरतों को प्रदेश सरकार पूरा कर रही। इस एक्सपोजर विजिट का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को व्यावहारिक ज्ञान देना, सामाजिक रूप से जोड़ना और उनका आत्मविश्वास बढ़ाना है। इसे लेकर बच्चे उत्साहित दिखे।
बच्चों की सुरक्षा, सहायता के लिए विशेष शिक्षक राजेश त्रिपाठी, चित्ररेखा मिश्रा, राकेश चौधरी, जितेन्द्र कुमार, प्रदुमन कुमार सिंह, अरुण कुमार, राघवेंद्र मिश्र, राम सिंह, वीरेंद्र उपाध्याय, पूर्णिमा पांडेय, सतीश चंद्र, अवनीश त्रिपाठी, प्रतिभा, प्रेम प्रकाश सिंह, उमेश मिश्र, राममंगल, प्रमोद गोस्वामी, श्रीराम, संतोष कुमार, सरिता आदि रहे।





