दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए बीआरसी उसका में लगाया गया कैंप

September 23, 2023 7:15 PM0 commentsViews: 176
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। विकास खंड उसका बाजार के दिव्यांग बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण व दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने के लिए शनिवार को उसका बाजार बीआरसी पर कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 90 बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिला अस्पताल के हड्डी रोग के सर्जन डॉ. विमल द्विवेदी, नाक, कान, गला के डा. संजय कुमार शर्मा, आंख के डॉ. संजय कुमार गुप्ता  ने स्वास्थ्य परीक्षण कर 60 बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र वितरित किया।

कुणाल, अनुराग, विशाल, रजनी समेत 15 बच्चों को परीक्षण हेतु जिला अस्पताल रेफर किया गया। प्रमाण पत्र मिलने के बाद इन्हें सहायक उपकरण दिए जाएंगे। शेष 15 बच्चों में दिव्यांग प्रतिशत कम मिलने के कारण उन्हें वापस कर दिया गया।

बीईओ महेंद्र कुमार ने कहा कि दिव्यांग बच्चों से संवेदन शीलता से पेश आना चाहिए, इससे इन्हें दिव्यांगता बोझ नही लगता, बल्कि इससे उबर कर वह अपना जीवन सामान्य लोगों की तरह जीने लगते हैं। इस दौरान प्रद्युमन सिंह, अखिलेश मिश्रा, अजय भारती, श्याम बिहारी, गणेश साहनी, लालजी, रमाकांत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply