तालाब में डूब कर दो मासूमों की मौत, गांव में कोहराम

July 22, 2017 4:13 PM0 commentsViews: 552
Share news

नजीर मलिक 

 

सिद्धार्थनगर। जिले के चिल्हिया थाना क्षेत्र के ग्राम गायघाट में दो बालकों को पोखरे में डूबने से मौत हो गई। दोनों मासूमों की उम्र सात और आठ साल की है। घटना कल यानी शुक्रवार देर शाम की है। इस हादसे से समूचे गांव में कोहराम मचा हुआ हुआ है।

बताया जाता है कि गायघाट के मोहम्मद फारूक का आठ साल का बेटा रमजान अली अबू शहमा के सामसल के बेटे फैजान के साथ घर के पास बने तालाब पर खेल रहे थे। शाम सात बजे तक जब दोनों घर नही लौटे तो उनकी तलाशशुरू हुई। देरशाम को दोनों की लाशें पोखरे में तैरती पायी गईं। दोनों के पेट पानी से फूले हुये थे।

इस हादसे की खबर से गांव में मातम छा गया। कुछ लोगों ने बताया की दोनों शाम को पोखरे पर बने बंधे पर बैठे खेल रहे थे। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों खेलते वक्त बंधे से गिर कर पाखरे में चले गये होंगे। फिलहाल दोनों की लाशों का पोस्टमार्टम आज हो रहा है। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Leave a Reply