दो जोड़ी प्रेमी युगल को पुलिस ने दबोचा, स्टूडेंट थे चारों, सदर थाने में हिरासत में

January 9, 2017 5:06 PM0 commentsViews: 931
Share news

संजीव श्रीवास्तव

dddd

सिद्धार्थनगर। शहर के भीमापार मोहल्ले में दो जोड़ी प्रेमी युगल को पुलिस ने आज ग्रामीणों की सूचना पर दबोच लिया। पुलिस ने मुकदमा लिखने से पहले पूछताछ के आधार पर उनके परिजनों को बुलाया है। जिला हेडक्वार्टर पर घटना की बडी चर्चा है।

खबर है कि शहर के गर्ल्स कालेज में इंटर की दो छात्राएं अपने अपने ब्वायफ्रेंड के साथ हेडक्वार्टर के भीमापार मुहल्ले के एक मकान में बंद थीं। दोनों लड़के वहीं के रहने वाले थे और छात्र थे। दोनों लड़कियां यहां अपने रिश्तेदारों के यहां पढ़ रहीं थीं।

बताया जाता है कि मुहल्ले वालों को पता चला कि एक घर में प्रेमी युगलों का जोडा अनैतिक कामों में लगा है, तो उन्होंने मकान के  बाहर कुंडी बंद कर सदर पुलिस को फोन कर दिया। फोन पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

बताते हैं कि चारों लड़के और लड़कियां वहां आपत्ति जनक हालत में मिलीं। इसके बाद पुलिस उन्हें लेकर थाने चली आयी। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने सारी घटना को स्वीकार किया।

चूंकि लड़किया नाबालिग थीं, इसलिए एसओ सदर शादाब खां ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए उनके गार्जियन को बुलाया है। समाचार लिखे जाने तक प्रेमी युगल हिरासत में था। पुलिस परिजनों का इंतजार कर रही थी।

 

Leave a Reply