दीपावली: प्रदेश में दो करोड़ दीपक वितरण करेगा स्नातक संघ- डा. अरुण प्रजापति

October 30, 2021 6:46 PM0 commentsViews: 297
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ द्वारा उत्तर प्रदेश में 18 अक्टूबर से 2 नवंबर तक दीप वितरण कार्यक्रम पखवाड़ा चलाया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश महामंत्री और इस कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक डॉ. अरुण कुमार प्रजापति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश पांडे को दीप वितरण कर शुभारंभ किया। अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ का उद्देश्य है कि पूरे प्रदेश में 2 नवंबर तक हम दो करोड़ और सिद्धार्थनगर में एक लाख दीपक वितरण किया जाएगा।

उक्त जानकारी दीप वितरण अभियान के प्रदेश संयोजक डॉ. अरुण कुमार प्रजापति ने दी। उसी क्रम में जनपद सिद्धार्थनगर में दीप वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में सहयोग के रूप में राजन उपाध्याय, राणा प्रताप सिंह, अपूर्व श्रीवास्तव, प्रदीप सिंह, सिद्धार्थ गौतम इत्यादि लोग लगे है। जनपद सिद्धार्थनगर में विगत 18 अक्टूबर से ही विभिन्न स्थानों पर दीप वितरण कार्यक्रम किया जा रहा है। जनपद के सभी संभ्रांत व्यक्तियों एवं प्रतिष्ठित व्यक्तियों को दीप वितरण किया जा रहा है। उसी के क्रम में दीप वितरण कार्यक्रम जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम, हनुमान गढ़ी मंदिर, अनाथ आश्रम, वृद्धाश्रम इत्यादि स्थानों पर किया गया है।

श्री प्रजापति ने बताया है कि आने वाले 2 नवंबर तक पूरे जनपद में अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ एक लाख दीपक वितरण करने का लक्ष्य रखा है। उसी के क्रम में 2 नवंबर को सिद्धार्थ तिराहे पर दीपक वितरण अभियान बृहद रूप से किया जाएगा। डा. अरुण प्रजापति ने शहर वासियों से 2 नवंबर को सिद्धार्थ तिराहे पर 4:00 बजे पहुंचे और दीप वितरण अभियान के साक्षी बने अपने घर दीपक जलाएं दिवाली को रोशन बनाएं।

Leave a Reply