Good News- डॉक्टर भास्कर शर्मा को मिली ‘डॉक्टर ऑफ एक्सीलेंस’ की मानद उपाधि

January 29, 2020 3:04 PM0 commentsViews: 471
Share news

एम. आरिफ

इटवा, सिद्धार्थनगर। विश्व प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक व गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड सहित अनेक विश्व रिकॉर्ड धारी और सिद्धार्थनगर के प्रसिद्धा चिकित्सक डॉ. भास्कर शर्मा को डॉ.आफ एक्सीलेंस की मानद उपाधि दी गयी । उन्हें  वैश्विक संगठन सुप्रीम काउंसिल आर्ट पीस इंडिया यूनाइटेड नेशन चौधरी आर्ट ट्रस्ट फाउंडर डॉ जोध सिंह हरियाणा द्वारा शिक्षा अभियान और समाज सेवा, विश्व शांति, विश्व कल्याण और सद्भावना हेतु पीएचडी की मानद उपाधि देकर सम्मानित किया गया।

यह उपाधि चांसलर जनरल एडमिरल प्रोफेसर एएमबी डॉक्टर ईबोरिया उसीहोलो चार्ल्स डीपीआरएमआई नाइजीरिया तथा एएमबी डॉ जोध सिंह चौधरी फाउंडर चेयरमैन आई ओपीएसएच ने 27 जनवरी 2020 को दियाl यह उपाधि डॉ शर्मा को होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति में नित्य नए के जा रहे शोध कार्य तथा देश-विदेश में होम्योपैथी के प्रचार प्रसार के लिए  दी गई है।

डॉ शर्मा को उपाधि  मिलने पर प्रभु नाथ मिश्रा, गोमती मौर्य,  शीतल शर्मा, संजय त्रिपाठी, रामप्रकाश त्रिपाठी, गणेश शर्मा, अखिलानंद मौर्य, पंकज ब्रह्मदेव शास्त्री, अभिषेक कुमार, रमेश बिंद, राम सेन, मोनिका शर्मा, सुभद्रा बमजोन,कृष्ण कुमार यादव, राजेश पटेल, प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, राहुल यादव, कृष्णराव, श्रवण कुमार, राम सुभग उपाध्याय, राजू गौड़, गुरुप्रताप सिंह राजन आर्ट्स, संतोष, महेश, प्रेमनाथ गुप्ता, शैलेंद्र मिश्रा, संजीव गुप्ता आदि लोगों ने बधाइयां दीं हैं।

 

 

Leave a Reply