तरबूज खरीदने गया 25 साल का अरशद राप्ती में डूबा, सवालों के घरे में है उसकी मौत

May 21, 2023 1:39 PM0 commentsViews: 712
Share news

एक दोस्त नदी में डूब गया और साथ में नहा रहे दूसरे दोस्त ने बचाने का नहीं किया प्रयास, अरशद अपने भाई-बहन के साथ क्यों रहता था अपने गांव से बहत दूर, कई गंभीर सवालों का नहीं मिल पा रहा जवाब

नजीर मलिक

भवानीगंज थाना क्षेत्र के बिथरिया गांव के पास से गुजरने वाली राप्ती नदी में शनिवार शाम एक युवक की डूबकर मौत हो गई।  ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला और उसके कमरे पर रखवा दिया है। मृतक का नाम अरशद है तथा उसकी उम्र 25 साल बताई गई है। मृतक के माता और पिता मुंबई में रहते हैं। उन्हें लोगों ने सूचना दे दी है। खबर मिली है कि वह रात में ही मुम्बई से रवाना हो चुके हैं।

बताया जाता है कि बांसी कोतवाली क्षेत्र के बनकटिया गांव निवासी अरशद पुत्र कारी अख्तर भवानीगंज थाना क्षेत्र के भानपुर मस्जिदिया में किराये के मकान में अपने दो भाई बहनों के साथ रहता था। वह बांसी तहसील के अपने गांव बनकटिया से 50 किमी दूर डुमरियागंज तहसील के एक दूसरे गांव में किराये पर क्यों रहता था, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

बताया जाता है मृतक अरशद परसा निवासी अपने दोस्त के साथ तरबूज लेने राप्ती नदी के बिथरिया पुल पर गया था,। भीषण गर्मी तभी की वजह से अरशद अपने दोस्त के साथ नदी में नहाने लगा।  अरशद की पानी में डूबने से वहीं मौत हो गई और उसका दोस्त बाहरनिकल आया तो उसे मालूम पड़ा की अरशद डूब गया है। इसके बाद शोर शराब होने लगा।

घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई और युवक का शव निकालकर उसके किराए के मकान पर लाया गया। मृतक युवक के माता पिता मुंबई में हैं। मकान पर मृतक अपनी बहन माहे नूर व भाई राशिद अली के साथ रहता था। मौत के बाद से दोनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं माता पिता को जानकारी दी।
हैरत की बाद यह है कि दो दोस्त पदी में साथ नहा रहे हों और उसमें एक डूबने लगा मगर उसके दोस्त ने न तो उसें बचाने की कोशिश की न ही फौरन चीख पुकार कर मदद की गुहार ही लगाई। इस मामले में थानाध्यक्ष भवानीगंज शिवनारायण सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं हैं। जानकारी मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।\

 

Leave a Reply