दुर्गा जाप करने वालों ने ही दुर्गावती को चढ़ा दिया दहेज की वेदी पर

March 10, 2016 9:28 PM0 commentsViews: 189
Share news

अजीत सिंह

66666

सिद्धार्थनगर। पूरा परिवार मां दुर्गा का भक्त था, मगर दहेज का भूत उनके दिमाग पर ऐसा सवार हुआ कि उन्होंने अपनी नई बहू दुर्गावती को दहेज की वेदी पर जला कर स्वाहा कर दिया। त्रिलोकपुर थान के ग्राम कोदईजोत की इस घटना से इलाके में बहुत गम व गुस्सा है। पुलिस ने इस मामले में मृतका के पति, ससुर और साथ के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा कायम किया है।

खबर है कि सुबह सात बजे कोदईजोत गांव में सूर्यदेव पांडेय के घर उनकी 22 साल की बहू दुर्गावती के जल कर मर जाने की खबर हुई। दुर्गा की अभी दो साल पहले शादी हुई थी। उसका एक साल का बेटा भी था।

बहरहाल दुर्गावती केे आग की दुर्घटना में जल कर मरने का किसी को विश्वास नहीं हुआ। किसी ने मामले की खबर उसके मायके थाना ढेबरूआ के ग्राम सिसवा बुजुर्ग भेज दी। जहां से दुर्गा का भाई गजेन्द्र बहिन की ससुराल पहुंच गया।

वहां से हालात की जानकारी लेने के बाद उसने त्रिलोकपुर पुलिस को तहरीर देकर अपनी बहन की हत्या करने की बात कही। उसके मुताबिक दुर्गावती को उसके ससुरालियों ने दहेज के लिए मार दिया गया है।

उसका आरोप है कि ससुरालियों ने दहेज के लिए दुर्गा की हत्या की है। तहरीर में उसने दुर्गा केे पति राम अभिलाष पांडेय, ससुर सूर्यदेव पांडेय और सास का नाम दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इस बारे में एसओ ओ.पी. चौेबे ने बताया कि तीनों के खिलाफ दहेज हत्य की धारा 498 ए के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अभियुक्तों को पकड़ने के लिए पुलिस प्रयास में लगी है।

Leave a Reply