कलंकः प्राचार्य ने बेटी समान छात्रा से की अश्लील वार्ता, शरीरिक संबंध बनाने के लिए बुलाने का आडियो वायरल

November 30, 2016 10:51 AM0 commentsViews: 2807
Share news

नजीर मलिक

शिवपति पीजी कालेज के प्राचार्य आरपी सिंह जूनियर

  शिवपति पीजी कालेज के प्राचार्य आरपी सिंह जूनियर

“यूपी के सिद्धार्थनगर जिले के एक पीजी कालेज के प्राचार्य का अश्लील आडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह अपनी बेटी समान छात्रा से अश्लील बातें कर रहे हैं और उससे शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा कर रहे हैं। यह आडियो सोशल मीडिया पर जम कर वायरल हो रहा है और लोग प्राचार्य की थू थू कर रहे हैं। प्राचार्य विहिप के नेता भी हैं।”

मामला शिवपति पीजी कालेज शोहरतगढ के प्राचार्य आर.पी. सिंह का है। 7 मिनट 24 सेकेन्ड की वार्ता में उन्होंने तमाम बातें की हैं, जो लिखी जाने योग्य नहीं है। लेकिन वार्ता से स्पष्ट होता है कि उन्होंने छात्रा को गांव से बाहर रात आठ बजे बुलाया है। छात्रा भी उनसे मिलने को तैयार है, लेकिन मासिक चक्र का हवाला देते हुए उसने दूसरे दिन मिलने का वादा किया है।

इस आडियो को शोहरतगढ़ के अधिवक्ता नागेन्द्र श्रीवास्तव ने जारी किया और उसके बाद इस आडियो ने तहलका मचा दिया। लोग प्राचार्य सिंह की निंदा कर रहे हैं। नागेन्द्र श्रीवास्तव ने इस मामले को लेकर सिद्धार्थ यूनीवर्सिटी के वीसी को पत्र भी लिखा है। नागेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि वह राज्यपाल को भी पत्र लिख रहे हैं।

इस बारे में जब प्राचार्य आरपी सिंह से सम्पर्क करने की कोशिश की गई तो पता चला कि वह बाहर है। कालेज के प्रबंधक राजा योगेन्द्र प्रताप ने बताया कि प्राचार्य अभी मौजूद नहीं हैं। उनके आने पर वह इस मामले में उचित कदम उठायेंगे। शिवपति पीजी कालेज का शुमार पूर्वांचल के अच्छे कालेजों में होता है।
पहले भी विवादों में रहे है प्राचार्य

अपनी छात्रा से अश्लील वार्ता करने वाले प्राचार्य आरपी सिंह इससे पूर्व भी विवादों में रहे हैं और उसकी खूब चर्चा हुई है। वह विश्व हिंदू परिषद से भी जुडे हुए है और सांगठनिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। फिलहाल तो प्राचार्य के मौजूद न होने से मामला अभी इक तरफा चर्चा में है। अागे क्या होता है, यह देखना शेष है।

Leave a Reply