युवा कांग्रेस द्वारा घोषित कमेटी को प्रदेश अध्यक्ष ने स्वीकार किया

March 18, 2021 7:33 AM0 commentsViews: 491
Share news

 

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। उत्तरप्रदेश युवा कांग्रेस केे प्रदेश अध्यक्ष कनिष्क पांडे ने जनपद सिद्धार्थनगर के कार्यकारी जिलाध्यक्ष डा. अरविन्द शुक्ला को पूर्णकालिक अध्यक्ष घोषित कर दिया है, साथ जी जनपद की कार्यकारिणी भी घोषित की गई है।

कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष मार्कण्डेय द्विवेदी, अतहर हुसैन,  पंकज चतुर्वेदी, आमिर मोइन, महासचिव आशुतोष मिश्र, सूरज राय, ख़ालिद खान, जिला सचिव मनोज चौधरी, आदर्श राणा, राजेश चौधरी, सर्वेश यादव, गोविंद द्विवेदी, ऋषभ श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारियों की सूची जारी की गई।

नामित पदाधिकारियों ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी राष्ट्रीय महासचिव, प्रदेश अध्यक्ष कनिष्क पांडेय और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डा. चन्द्रेश उपाध्याय को धन्यवाद दिया और निष्ठा पूर्वक पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुचाने का भरोषा जताया है।

Leave a Reply