स्नातक संघ के प्रदेश महामंत्री बनाए गए डा. अरुण प्रजापति, मिल रही हैं बधाइयां

September 13, 2021 3:27 PM0 commentsViews: 121
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश पांडेय के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश में संगठन को विस्तार देने एवं मजबूती के साथ खड़ा करने के लिए उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह एवं प्रदेश महामंत्री संगठन हिमांशु गोयल द्वारा डा. अरुण कुमार प्रजापति को उनके संगठनात्मक कार्यों में रुचि एवं कार्यशैली को देखते हुए उत्तर प्रदेश का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है।

मनोनयन पत्र में राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा आशा की गई है कि डा. अरुण प्रजापति संगठन को विस्तार देने एवं प्रदेश में मजबूती के साथ खड़ा करने के लिए पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे तथा प्रदेश के स्नातक, परास्नातक प्रबुद्ध वर्ग को जोड़ने का हर सम्भव प्रयास करेंगे। उनके मनोनयन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश पांडे, संतोष कुमार सिंह प्रदेश अध्यक्ष, हिमांशु गोयल प्रदेश संगठन मंत्री, एमआर संघ के जिलाध्यक्ष अरुण पाठक, मनोज सिंह, शम्भू नाथ गुप्ता, राणा प्रताप सिंह, सिद्धार्थ गौतम, राजन उपाध्याय आदि ने बधाई देते हुए प्रसन्नता ब्यक्त की।

Leave a Reply