गेंद जैसे ब्रेन ट्यूमर का सफल आपरेशन, न्यूरो चिकित्सा क्षेत्र में जिला मुख्यालय कर रहा विकास

September 30, 2025 9:23 PM0 commentsViews: 536
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। जनपद मुख्यालय न्यूरो चिकित्सा क्षेत्र में विकास का नया खाका खींच रहा है। अब न्यूरो सर्जन डा. आशुतोष शुक्ला चिकित्सा क्षेत्र में मील का पत्थर बनकर सामने आए हैं। इन्होंने एक न्यूरो मरीज के ब्रेन से कैनवस बाल के आकार के ट्यूमर का सफल सर्जरी किया और 36 घंटे के अंदर मरीज को अपने पैरो पर खड़ा कर दिया। युवा डाक्टर के इस कारनामें से अब जिले के न्यूरो मरीजों को भारी राहत मिलेगी और उन्हें गैर जनपदों में जाकर इलाज कराने से छुटकारा मिलेगा।

आपको बता दें कि डा. आशुतोष ने एक महिला मरीज के मस्तिष्क ट्यूमर (ब्रेन ट्यूमर) का सफल आपरेशन कर जनपद और आसपास के जिलों सहित पड़ोसी देश के तमाम मरीजों के लिए आशा की रोशनी जलाई है। मरीज झटकों और शरीर के दाहिने हिस्से की कमजोरी की शिकायत के साथ डॉ आशुतोष से मिला था। चिकित्सकीय जांचों में पाया गया कि मरीज को मैनेनजिओमा नाम का ब्रेन ट्यूमर है। जो दिमाग के एक हिस्से को प्रभावित कर रहा है और दबाव बना रहा है।

ट्यूमर का आकार एक कैनवस की गेंद के बराबर बड़ा था। सफल आपरेशन द्वारा इस ट्यूमर को डा. आशुतोष और उनकी टीम द्वारा सर्जरी करके निकाला गया। मरीज के परिजनों ने बताया कि इस पूरी प्रक्रिया में सबसे प्रमुख और संतोष जनक बात यह रही कि ठीक 24 से 36 घंटे बाद मरीज अपने पैरों पर चल रहा था और मात्र चार दिनों में अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने घर आ गया।

डॉ. आशुतोष से हुई बात में उन्होंने बताया कि ब्रेन और स्पाइन न्यूरो सर्जरी के क्षेत्र में समाज की सेवा करने में उन्हें बहुत ही संतोष का अनुभव हो रहा है और वो इस कार्य को और भी आगे ले जाने का प्रयास करेंगे।

Leave a Reply