डा. भास्कर शर्मा को मिला डा. एपीजे अब्दुल कलाम बेस्ट साइंटिस्ट एण्ड डिस्टिंग्विश्ड फेलो अवार्ड

March 5, 2020 3:37 PM0 commentsViews: 318
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। विश्व प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड सहित चार सौ से अधिक विश्व रिकार्ड धारी सिद्धार्थनगर के डा. भास्कर शर्मा को तमिलनाडु में डा. एपीजे अब्दुल कलाम बेस्ट साइंटिस्ट एवं  डिस्टिंग्विश्ड फेलो अवार्ड मिला। यह अवार्ड डा. सुसाय राजेंद्रन रिसर्च डायरेक्टर कोरोशियन रिसर्च सेंटर, तमिलनाडु तथा डॉक्टर एन. वाराडराजुल नायडू डायरेक्टर ऑफ रिसर्च अचार्य एनजी रंगा एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी आंध्र प्रदेश व डी.जी. रामराव डिपार्टमेंट ऑफ क्रॉप फिजियोलॉजी ने डॉक्टर भास्कर शर्मा को डॉ एपीजे अब्दुल कलाम बेस्ट साइंटिस्ट एवं  डिस्टिंग्विश्ड फेलो  अवॉर्ड, प्रमाण पत्र, मोमेंटो, प्रतीक चिन्ह, देकर सम्मानित किया। यह अवार्ड  28 फरवरी 2020 को   तमिलनाडु में साइंटिफिक रिसर्च आर्गेनाईजेशन तमिलनाडु द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक कांग्रेस मैं  दिया गया है।

डॉक्टर शर्मा को यह सम्मान उनके द्वारा किए गए शोध कार्य, होम्योपैथी पुस्तकों के सृजन, वैज्ञानिकता पर आधारित कई दर्जन राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय शोध पत्रों के प्रकाशन तथा चिकित्सा पद्धति में किए गए नवाचार के लिए दिया गया है। बता दें कि डॉ भास्कर शर्मा अब तक होम्योपैथी व साहित्य की 169 पुस्तकों का सृजन कर चुके हैं। 6 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाण पत्र सहित चार सौ से अधिक अन्य विश्व रिकार्ड में नाम दर्ज करा चुके डॉ शर्मा कई विश्वविद्यालयों में शोध निर्देशक भी हैं।

पूर्व में डॉक्टर भास्कर शर्मा को  डॉक्टर सैमुअल हैनीमैन इंटरनेशनल अवॉर्ड लंदन, वरिष्ठ होम्योपैथिक इंटरनेशनल अवॉर्ड सिंगापुर, डॉ एलेन इंटरनेशनल अवॉर्ड थाईलैंड, डॉक्टर कैंट इंटरनेशनल अवॉर्ड मलेशिया, ग्लोबल आइकॉन पर्सनैलिटी ऑफ होम्योपैथी दुबई, होम्योपैथी शिरोमणि इंटरनेशनल अवॉर्ड मस्कट, स्टार आफ होम्योपैथी अवॉर्ड लंदन, विश्व हिंदी साहित्य सृजन सम्मान कनाडा, होम्यो भूषण  काठमांडू, होम्यो  श्री गोवा, युवा वैज्ञानिक पुरस्कार  तमिलनाडु, होम्योपैथी चिकित्सा रत्न दिल्ली अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक पुरस्कार दिल्ली आदि  से सम्मान प्राप्त कर चुके हैं।

डॉ शर्मा को वेस्ट वैज्ञानिक पुरस्कार मिलने पर डॉक्टर अनिल कुमार गुप्ता, डॉक्टर सुशील पांडे, डॉ अमरेंद्र मिश्रा, डॉ पवन राय, डॉ गणेश चौरसिया, डॉक्टर मृदुला मौर्य, डॉ भारतेंद्र  कुमार साही, डॉ अनुपम  अर्पण कुमार मिश्रा, डॉक्टर नीलेंद्र, डॉक्टर विवेक पांडे, डॉ विनोद प्रसाद, डॉ अनुज कुमार, डॉ जितेंद्र, डॉ अनुराग पाठक, डॉ  चंद्रशेखर बर्मा, डॉ पवन कुमार, डॉ प्राणेश सिंह, डॉक्टर अंजली सोनी, डॉक्टर सुरेश गुप्ता, डॉ शरीफ शुक्ला, गुरप्रीत सिंह राजन आर्ट्स, संतोष, महेश रिमझिम  अनु  गोयल आदि लोगों ने बधाइयां दी।

Leave a Reply