कमल संदेश यात्रा के दौरान डा. चंद्रश ने बताया भाजपा के योजनाओं का लाभ

December 8, 2018 8:48 PM0 commentsViews: 123
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। भाजपा नेता डॉक्टर चन्द्रेश उपाध्याय “कमल संदेश पद यात्रा” के कार्यक्रम मे आज शोहरतगढ़ विधान सभा के बन्दुआरी, पटना और कठेला बाज़ार क्षेत्र में थे। यात्रा में  हमेशा की ही तरह उनके द्वारा किए जा रहे प्रयोगो की तरह इस बार भी एक नये तरीके से पद यात्रा निकाली गयी।

पदयात्रा मे समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की सभी योजनाओं की तखतियाँ पकड़ रखी थी। जिसमें  योजना के सम्बंध मे जानकारी भी दी गयी थी। डॉक्टर चन्द्रेश से बात होने पर उन्होने बताया कि इन माध्यमो के प्रयोग से हम यह प्रयास करते हैं की हम सुगमता से अपनी बात अपने ग्रामीण भाई बहनो तक पहुंचा पाएं।

यात्रा की शुरुआत मे उन्होने कार्यकर्ताओं को “नमो अगेन” टी शर्ट वितरित करके की। कठेला बाज़ार मे जनसभा के दौरान सबसे पह्ले जनसंघ के समय के कार्यकर्ताओं का सम्मान माल्यार्पण और शाल भेंट कर किया गया। उसके बाद अपने उद्बोधन मे डॉक्टर चंद्र्रेश ने प्रधानमंत्री और भाजपा सरकार की उपलब्धियो के बारे बताते हुए कहा वर्तमान भाजपा सरकार भारत को एक सक्षम राष्ट्र के रुप मे विश्व मे स्थापित करने मे सफल रही है।

राजकोष को घाटे से उबार कर लायी, मंहगाई और जमाखोरी पर नियन्त्रण किया, जहाँ पहले सिर्फ़ बडे उद्योगपतियों को व्यवसाय करने के लिये लोन मिलता था प्रधानमंत्री जी देश के सामान्य व्यक्ति को भी “मुद्रा योजना” द्वारा धन उपलब्ध करवा कर अपना उद्योग स्थापित करने की आजादी है।

प्रधान मंत्री ने देश के प्रत्येक नागरिक पर भरोसा दिखाया है। उन्हें साथ लेकर चले हैं। उनका सम्बोधन कि “मेरे एक करोड़ पच्चीस लाख देशवासी”अपने आप मे ही सब कुछ बताने के लिये काफी है। तेल निर्यातक देशों का व्यापार मे भारत की सलाह को महत्वपूर्ण बताना भारत के सम्मान को बढाता है।

उज्ज्वला, आयुष्मान भारत, सौभाग्य जैसी योजनाएं सिर्फ़ और सिर्फ़ ग्रामीण भारत को समृध बनाने के लिये हैं ।कार्यक्रम मे रामबरन यादव, भुवनेश्वर शर्मा, जय सिंह, भग्गन प्रजापती,राम मिलन जी, बाबू लाल गुप्ता, भीखी सेक्टर प्रमुख, लौटू राम पण्डित, परसु यादव आदि वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply