केशव मौर्य और सुनील बंशल को बुद्ध प्रतिमा भेंट कर जोरदार स्वागत किया डा. चन्द्रेश ने

November 5, 2018 12:29 PM0 commentsViews: 348
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। लोकसभा संचालन समिति की बैठक करने आये प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य और प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंशल का स्वागत करने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्तओं मे जबरजस्त उत्सुसक्ता और हलचल दिखाई दी। मिलने के लिये लोगों में होड़ मचा था, इसी बीच भाजपा नेता डा. चन्द्रेश उपाध्याय ने दोनों नेताओं को बुद्ध प्रतिमा भेंट कर जोरदार स्वागत किया।

 

पुलिस ने रोक टोक भी जारी रखा था तमाम कस्म्कश के बीच कई कार्यकर्ता व नेता स्वागत करने मे सफल रहे। 
जिलाधिकारी कुणाल सिल्कू और विधायक अमर सिंह चौधरी के साथ डा. चन्द्रेश ने दोनों नेताओं को प्रतिमा भेंट कर जोरदार स्वागत किया।

अन्य स्वगताकान्छी नेताओं में नगर पालिका सिद्धार्थनगर के अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल, शक्ती जायसवाल सभासद फतेबहादुर सिंह, धनंजय सहाय, अशीष शुक्ल, भुवनेश्वर शर्मा सहित सैकडों लोगो ने भी स्वागत किया।

Leave a Reply