कायस्थ वाहिनी अंतरराष्ट्रीय: डॉ. दीपक श्रीवास्तव को मिली जिले की कमान, उद्देश्यों और संगठन की मजबूती पर जोर

July 13, 2020 12:13 PM0 commentsViews: 215
Share news

अजीत सिंह

डॉक्टर दीपक श्रीवास्तव

सिद्धार्थनगर। कायस्थ वाहिनी अंतरराष्ट्रीय की सिद्धार्थनगर इकाई की आनलाइन बैठक व गठन वाहिनी प्रमुख पंकज भईया कायस्थ के निर्देश पर रविवार को संपन्न हुआ। बैठक को सम्बोधित करते हुए वाहिनी प्रमुख पंकज भईया कायस्थ नें वाहिनी के उद्देस्यों पर प्रकाश डाला।

प्रदेश महासचिव बी के श्रीवास्तव नें संघटन की आवश्यकता को विस्तार पूर्वक बताया। मण्डल अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव ने अपने विचार में आपसी एकता पर विशेष बल दिया। बैठक की अध्यक्षता जिला सचिव प्रदीप श्रीवास्तव ने किया।

जिला इकाई में –
डॉ दीपक श्रीवास्तव प्रभारी जिलाध्यक्ष/जिला उपाध्यक्ष,
प्रमोद श्रीवास्तव जिला संगठन सचिव, आकाश श्रीवास्तव जिला उप सचिव, रविन्द्र श्रीवास्तव जिला मीडिया प्रभारीविधि प्रकोष्ठ, डुमरियागंज तहसील सचिव रमन श्रीवास्तव, महिला प्रकोष्ठ जिला सचिव श्रीमती प्रियंका, बांसी तहसील सचिव संदीप श्रीवास्तव।

युवा प्रकोष्ठ कार्यकारिणी
जिला संयोजक युवा अविनाश श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष युवा मनीष श्रीवास्तव, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष युवा पंकज श्रीवास्तव, जिला महासचिव युवा सचित श्रीवास्तव, जिला सचिव युवा डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष युवा नीरज श्रीवास्तव को जिम्मेदारी दी गई ।

Leave a Reply