डा. राजेंद्र प्रसाद जयंती पर जज व वकीलों ने पढ़ा संविधान क प्रस्तावना पेज

December 4, 2019 2:21 PM0 commentsViews: 208
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। मंगलवार को जिला जज के समक्ष प्रातः 10:00 बजे जनपद न्यायालय सिद्धार्थनगर के सभाकक्ष में डा. राजेन्द्र प्रसाद जयन्ती के अवसर पर भारत के संविधान की प्रस्तावना का पाठन एवं मूल कर्तव्यों के अनुपालन का शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

डा. राजेन्द्र प्रसाद जयन्ती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन प्रेमनाथ, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिद्धार्थनगर की अध्यक्षता में किया गया। जनपद न्यायाधीश द्वारा न्यायालय के समस्त न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण एवं समस्त कर्मचारीगण को संविधान की प्रस्तावना का पाठन एवं मूल कर्तव्यों के अनुपालन का शपथ दिलाया गया।

उक्त अवसर पर धु्रव कुमार तिवारी प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, बिपिन कुमार- द्वितीय अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, रामचन्द्र यादव- प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, रोहित रघुवंशी विशेष न्यायाधीश, निर्भय नारायण राय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, संजय चैधरी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश /एफ. टी. सी. -प्रथम, महेन्द्र कुमार- प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/ एफ. टी. सी. -द्वितीय, देवेन्द्र कुमार- प्रथम सिविल जज (सी. डि.)/प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सुनील कुमार सिंह अपर सिविल जज (जू. डि.) कक्ष सं. 1 बांसी, अर्पिता सिंह सिविल जज (जू. डि.), सौरभ ओझा न्यायिक मजिस्ट्रेट, मनीषा गुप्ता अपर सिविल जज (जू. डि.) एवं आशुनैना मौर्या सिविल जज (जू. डि.),  विनोद कुमार चैधरी जिला शासकीय अधिवक्ता (राजस्व), वशिष्ठ धर द्विवेदी सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (सिविल), जयशंकर प्रसाद मिश्र अधिवक्ता, कविन्द्र प्रसाद पाण्डेय अधिवक्ता, अन्य अधिवक्तागण एवं समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन संजय चैधरी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश /एफ. टी. सी. -प्रथम, सिद्धार्थनगर द्वारा किया गया। कार्यक्रम की जानकारी अर्जुन झा, लिपिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिद्धार्थनगर ने दी है।

Leave a Reply