कोहरे के चलते बस पल्टी, कोई हताहत नहीं

December 21, 2016 6:06 PM0 commentsViews: 624
Share news

दानिश फ़राज़

bus
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर । चिल्हिया थानान्तर्गत ग्राम पल्टादेवी मेंआज सुबह लगभग 6 बजे के करीब अगया खुर्द से  गोरखपुर जाने वाली बस तेज कोहरे की वजह से मुसहरी और पल्टा देवी के बीच में पलट गयी। उस समय बस में कोई सवारी नहीं थी। सिर्फ चालक दल के 3 लोग बस में सवार थे ।

ज्ञात हो की बस नंबर UP 53 BT 2517 हर रोज सुबह लगभग 6.15 बजे अगया खुर्द से पल्टा देवी चिल्हिया होकर गोरखपुर जाती है और रात को 9.15 बजे तक वापस आ आती है। पल्टा देवी क्षेत्र के व्यापारी और बीमार लोग इलाज के लिये इसी बस से आते जाते थे ।

दुर्घटना हो जाने की वजह से बस आ नहीं जा सकी। चालक दल के तीन सदस्यों  मे से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। खबर लिखे जाने तक बस वही सडक के किनारे खेत मे पडी है।

Leave a Reply