डुमरियागंज में संदिग्ध हालात में एक व्यक्ति की लाश पाई गाई

February 10, 2019 12:42 PM0 commentsViews: 1047
Share news

 

अनीस खान

 

सिद्धार्थनगर। स्थानीय टाऊन से सटे बैदौला चौराहे से पश्चिम एक व्यक्ति की रहस्यमय हालात में लाश पाई गई है। इस घटना कि खबर से इलाक़े में चर्चा व्याप्त हो गई है।  उक्त व्यक्ति निकट के गांव भटांगवा का बताया जाता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  भाटंगवा गांव में लाश को लेकर कई चर्चाएं चल रही हैं।

बताया जाता है कि आज सुबह लोगों ने बैदौला- औसानपुर मार्ग पर गैस एजेंसी के करीब सड़क के किनारे खाई में कीचड़ में सनी एक व्यक्ति की लाश दिखी। वो 65 साल का बुजुर्ग  लग रहा था। लोगो  ने फौरन पुलिस को सूचना दी और हत्या बन की आशंका व्यक्त की।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की तो लाश वहां से 4 किमी भटंगवा गांव के संतराम यादव की निकली। लाश को देख कर हत्या का संदेह होना लाजिमी है, लेकिन पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कह पाएगी। वैसे वह पूछताछ में लगा हुई है।

Leave a Reply