डुमरियागंज पुलिस ने पकड़ा एक किलो से अधिक गांजा, अभियुक्त को भेजा जेल

August 24, 2022 8:41 PM0 commentsViews: 296
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। जिले की डुमरियागंज पुलिस ने एक युवक से अवैध/नाजायज एक किलो सौ ग्राम गांजा बरामद किया है। पकड़े गये अभियुक्त को मु. अ. सं. 195/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर जेल भेजा दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम सोनू पाल पुत्र रामधनी है। वाह गोल्हौरा थाना क्षेत्र के ग्राम भटमली का निवासी है।

अमित कुमार आनंद पुलिस अधीक्षक, सुरेश चन्द रावत अपर पुलिस अधीक्षक, राणा महेंद्र प्रताप सिंह क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज तथा थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्र द्वारा अपराधियो की रोकथाम हेतु अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत के तहत बुधवार को उक्त कर्रवाई की गई है। अभियुक्त के नाम से डुमरियागंज थाने में आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम व एनडीपीएस में कुल 6 मुकदमें दर्ज है। अभयुक्त लगभग 35 वर्ष का है।

Leave a Reply