निकाय चुनावः डुमरियागंज में सपा प्रत्याशी की जीत पक्की- फरहान

November 7, 2017 12:37 PM0 commentsViews: 880
Share news

संजीव श्रीवास्तव

सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के चुनाव में सपा प्रत्याशी अतीकुर्रहमान की जीत पक्की है। शुरुआती दौर में वह अपने विरोधियों पर काफी भारी दिखायी दे रहे है। यहीं कारण है कि समाजवाद का बिगुल बजते ही विरोधियों को सांप सूंघ गया है।

यह बातें सपा नेता फरहान अहमद ने कहीं। उन्होंने कहा कि सपा प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए भैया  अखिलेश यादव के निर्देश पर सपाई पूरी तरह से लामबंद हैं।  हम सब कार्यकर्ता पूरे क्षेत्र पर निगाह रखे हुए हैं।

फरहान ने कहा कि निकाय चुनाव 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल है। इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को बुरी तरह से मुंह की खानी पडेगी। जनता केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त है। महंगाई चरम पर है। अपराधों का ग्राफ लगातार बढ रहा है।
केंन्द्र व प्रदेश सरकार की सवेदनहीनता अब बर्दाश्त के बाहर है। यही कारण है कि जनता भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार है और वह निकाय चुनाव में भाजपा के खिलाफ मत कर अपना विरोध दर्ज करायेंगी।

फरहान ने कहा कि अतीकुर्रहमान अध्यक्ष पद के सबसे योग्य उम्मीदवार है। जनता में उनकी छवि बहुत अच्छी है। वह चुनाव के पहले भी जनता के सुख-दुःख में बराबर के भागीदार है। इसके अलावा उनके पीछे सभी वर्गों के लोगों का भी समर्थन है।

 

 

Leave a Reply