डुमरियागंज सीट पर भाजपा ले सकती है चौंकाने वाला फैसला, राजू श्रीवास्तव भी टिकट की रेस में

December 19, 2016 2:59 PM0 commentsViews: 1190
Share news

नजीर मलिक

raju-srivastav1

सिद्धार्थनगर। भाजपा के लिए जिले की डुमरियागंज सीट पर उम्मीदवार चयन टेढी खीर बन गयी है। वहां भाजपा नेता और हियुवा नेता राधवेन्द्र सिंह टिकट के प्रबल दावेदार है, लेकिन राजू श्रीवास्तव की हाल की तेजी से समीकरण बदल भी सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक डुमरियांगज विधान सभा क्षेत्र से पिछले चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे राधवेन्द्र सिंह इस बर भी सशक्त दावेदार हैं। उनकी दावेदारी को अभी तक भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्रमणि त्रिपाठी चुनौती दे रहे थे। फैसला भी इन्हीं दोनों में से एक के पक्ष में होना था।

इसी दौरान स्वामी प्रसाद मौर्या बसपा छोड़ भाजपा में शामिल हो गये। इसके बाद उनके हनुमान और मित्र संघ के सर्वे–सर्वा राजू श्रीवास्तव भी टिकट की दौड में शामिल हो गये। आज की तारीख में वह डुमरियागंज सीट से भाजपा के सशक्त दावेदारों शुमार किये जा रहे हैं। उन्होंने चुनावी तैयारी के लिए बूथ लेबल तक अपने वर्कर भी भी बनाना शुरू कर दिया है।

जानकार बताते हैं कि राजू श्रीवास्तव मित्र संघ के बैनर तले अरसे से समाज सेवा का काम करते रहे हैं। इसके बाद वह स्वामी प्रसाद मौर्या से जुड़ गये। स्वामी प्रसाद मौर्या बसपा छोड़ भाजपा में आये और इस वक्त स्वामी प्रसाद मौर्या डुमरियागंज सीट से राजू श्रीवास्तव के टिकट के सबसे बड़े पैरोकार हैं।

जानकार बताते हैं कि स्वामी प्रसाद मौर्य डुमरियागंज से राजू श्रीवास्तव के लिए जबरदस्त पैरोकारी कर रहे हैं। राजू के समर्थर्कों को उम्मीद है कि स्वामी प्रसाद की पैरोकारी रंग जरूर लाएगी। दूसरी तरफ राघवेन्द्र प्रताप सिंह सांसद योगी आदित्यनाथ के काफी करीबी हैं, ऐसे में उनकी दावेदारी को काटना भी आसान नहीं है। फिलहाल टिकट के लिए रणनीतियों का बनना बिगड़ना चालू है। आगे ऊंट किस करवट बैठता है, यह देखना काफी दिलचस्प होगा।

Leave a Reply