अभिषेक की मौत का रहस्यः क्या दुपट्टे वाली से मुहब्बत में गले  का फंदा बन गया दुपट्टा

March 9, 2024 1:22 PM0 commentsViews: 917
Share news

 

नजीर मलिक

सिद्धार्थनगर। लोटन कोतवाली के रमवापुर गांव के एक अच्छे परिवार के 22 साल  के युवा अभिषेक उपाध्याय की मौत का रहस्य गहराता जा रहा है। एक ओर उसके पिता इसे हत्या का मामला बता कर रिपोर्ट दर्ज करा तो दी है, मगर वे कुछ रहस्य खोल पाने में विफल हैं। यह और बात है कि अभिषेक के शव के साथ पाया गया एक दुपट्टा मौत के विषय में किसी अनजानी प्रेम कहानी की ओर संकेत दे रहा है।  

दरअसल 22 साल का अभिषेक उपाध्याय मुम्बई से कमा कर हाल में घर आया था। वह पांच मार्च की शाम बाइक लेकर घर से निकला। जब देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन खोजबीन करना शुरू कर दिए। लेकिन नहीं मिला। छह मार्च को उसकी लाश गांव के दक्षिण बगीचे में आम के पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटकती हुई मिली। उसके पिता देवनंदन उपाध्याय का कहना है कि उनके  लड़के की हत्या कर पेड़ से लटकाया गया है। वहीं, पोस्टमार्टम में गले में खिंचाव से मौत की पुष्टि होना पुलिस ने बताया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष लोटन विजय शंकर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले में खिंचाव से मौत होने की पुष्टि हुई है।

इस कहानी में एक दुपट्टे  की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। दरअसल अभिषेक की लाश एक दुपट्टे के सहारे लटकी हुई पायी गई थी। ऐसा प्रेतीत होता है कि कत्ल करने वाले ने घर की किसी लड़की के दुपट्टे के फंदे से लटका कर उसकी हत्या की हो। दूसरी तरफ  यह भी संभव है कि अभिषेक ने खुद ही अपनी प्रेमिका के दुपट्टे से अपनी जीवन लीला खत्म कर ली हो। आज के युग में छोटी सी बात पर भावुकता में प्रेमी प्रेमिका का जान दे देना आम होता जा रहा है। बहरहाल क्या अभिषेक का किसी लड़की  से प्रेम सम्बंध था, तोफिर वह लड़की कौन थी? यह पलिस को देखना होगा कि क्या किसी दुपट्टे से बने फंद के पीछे दुपट्टे वाली लड़की से प्रेम करना तो कारण नहीं बन गया?
बता दें कि क्षेत्र के रमवापुरपुर गांव निवासी अभिषेक उपाध्याय (22) पुत्र देवनंदन उपाध्याय का लड़का मृतक चार दिन पूर्व मुंबई से कमाकर आया था। पांच मार्च की शाम बाइक लेकर घर से निकला। जब देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन खोजबीन करना शुरू कर दिए, लेकिन नहीं मिला। गांव के दक्षिण बाग में आम के पेड़ से दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकता हुआ लोगों ने शव देखा और बाइक बगल में खड़ी थी। देखते ही देखते गांव के लोगों की भीड़ जुट गई।  घटना स्थल पर लोग युवक के प्रेम प्रसंग पर चर्चा कर रहे थे। उसके गले में बंधे दुप्ट्टे से भांति भांति के निष्कर्ष निकाले जा रहे थे।

 

 

 

Leave a Reply