दुर्गा प्रतिमा विवादः पुलिस छावनी में तब्दील हुआ तिगोड़वा चौराहा

October 17, 2023 1:55 PM0 commentsViews: 568
Share news

नजीर मलिक

सिद्धार्थनगर। पथरा थाने के तिगोड़वा चौराहे पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना का विवाद गहराता जा रहा है। तमाम प्रयासों के बावजूद दोनों पक्ष अपनी जिद पर अड़े हैं।जिसका नतीजा यह है कि सोमवार तक उस चौराहे पर प्रतिमा स्थापना कार्य सम्पन्न नहीं हो सका है। इससे दुर्गा भक्तों में बहुत क्षोभ देखा जा रहा है। फिलहाल विवादित प्रतिमा स्थल सुरक्षा के लिहाज से पुलिस छावनी में तब्दील हो चुका है।

प्राप्त विवरण के अनुसार तिगोड़वा चौराहे के एक स्थाना परपिछले तीन दशकों से प्रतिमा स्थापना होती चली आ रही है। परन्तु पिछले साल तिगोड़वा निवासिनी सुनीता देवी द्धारा आपत्ति दर्ज कराई गई कि  प्रतिमा स्थल की भूमि उनकी निजी है।लिहाजा प्रतिमा स्थापना कहीं अन्यत्र किया जाए। इस आत्ति के बाद स्थानीय प्रशासन ने वहां प्रतिमा स्थापना से रोक दिया। तभी से विवाद चला आ रहा है।

बताया जाता है कि सुनीता देवी की आपत्ति के बाद डुमरियागंज प्रशासन उक्त भूमि को विवादित बता रहा है और उस संदर्भ में मुकदमा का हवाला दे रहा है। वहीं आयोजन समिति के शेषराम का कहना है कि पिछले 31 वर्षों से इसी स्थल पर प्रतिमा स्थापित होती चली आ रही है। सुनीता देवी का मामला कमिश्नर के यहां लम्बित है मगर उस पर स्थगन आदेश भीमिला है। ऐसी हालत में उसी स्थान पर प्रतिमा स्थापित होने देना उचित है। लेकिन प्रशासन स्थगनादेश को किसी नये कार्य से मनाही के रूप में देखता है। दोनों पक्षों के इस रुख के कारण मसले का हल निकलता नहीं दिख पा रहा है।

इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए हुए वहां पुलिस की तगड़ी व्यवस्था की गई है। पथरा थाने की फोर्स तो वहां स्थाई रूप से तैनात है।इसके अलावा डुमरियागंज, भवानीगंज वत्रिलोकपुर थाने की पुलिस के अलावा पीएसी की चहलकदमी से वहां के आम नागरिकों में दहशत भी है। प्रशासन ने आयोजकों से किसी प्रकार की जोर जबरदस्ती पर कठोर र्कावाई की वेतावनी भी दे दी है। पथरा की थानाध्यक्ष मीरा चौहान का कहना हैकि उनका काम शांति व्यवस्था बनाये रखना है। उन्हें उच्चस्तर से जो भी निर्देश मिलेंगे उसका पालन करेंगी।

Leave a Reply