मां के जयकारे के साथ जिले भर में दुर्गा प्रतिमाएं विसर्जित, प्रशासन ने ली राहत की सांस

October 23, 2015 2:07 pm4 commentsViews: 143
Share news

नजीर मलिक

dddaaa
दस दिन के भक्तिपूर्ण उत्सव के बाद शक्ति की प्रतीक मां अम्बे की की प्रतिमाएं जिले के तमाम इलाकों में शांति एवं भक्तिपूर्ण माहौल में विसर्जित कर दी गर्इ्रं। मुहर्रम और दुर्गापूजा तकरीबन साथ होने के कारण प्रशासन पर सुरक्षा को लेकर भारी दबाव था।

दुर्गापूजा के अवसर पर गुरुवार शाम से ही जिले के डुमरियागंज, बांसी, शोहरतगढ़, बढ़नी, इटवा आदि हर कस्बे में उत्सव का माहौल था। लोग पूरी आस्था से मां के जयकारे के साथ प्रतिमा विसर्जन में मशगूल रहे। कार्य्रक्रम शुक्रवार सुबह पांच बजे तक चला।

सिद्धार्थनगर जिला मुख्यालय पर सायं पांच बजे के बाद डोले उठने शुरू हो गये। रात्रि 9 से 10 बजे के बीच सारे डोले सिद्धार्थ चौक पर जमा हुए। इसके बाद डोलों ने नगर भ्रमण किया।

हर डोलों के साथ उनकी कमेटी के सदस्य खास कर नौजवान आस्था में झूमते हुए नाच रहे थे। पूरे शहर में केवल जयकारों का ही शोर था। पुलिस चप्पे चप्पे पर मौजूद थी।

रात्रि में डाोलों की रवानगी जमुआर नदी की ओर हुर्इ्र।खबर है कि भोर तक नदी पर विसर्जन का कार्य चलता रहा। लोग सारी रात आस्था और शक्ति के सागर में गोते लगााते रहे।

डुमरियागंज में शाम 6 बजे मंदिर तिराहे पर रावण दहन के बाद से डोलों का उठना शुरू हुआ। डुमरियागंज और बांसी में प्रतिमा विसर्जन राप्ती नदी के तट पर हुआ। सारी रात मशक्कत करने के बाद पुलिस को भी आखिर सुबह पांच बजे ही सुकून मिला।

Leave a Reply