उग्रसेन सिंह क्षत्रिय महासभा गोरखपुर के मंडल अध्यक्ष व दुर्गेश सिंह यूथ विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष बने

October 16, 2022 11:36 PM0 commentsViews: 401
Share news

अजीत सिंह

गोरखपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा गोरखपुर एवं बस्ती मंडल की समीक्षा बैठक की गईं। बैठक में महासभा के पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि हमें कुरीतियों एवं ब्यसन को दूर करना है ताकि हमारा समाज मुख्यधारा से जुड़े और हम लोग अपने गौरवशाली इतिहास को कायम करें। इससे पहले जय माता दी मैरिज हाल नीना थापा गोरखपुर में दीप प्रज्वलित कर महाराणा प्रताप एवं भगवान श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। बैठक की अध्यक्षता कैप्टन बीएन सिंह एवं संचालन डॉक्टर महेश्वर सिंह ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रीत कुमार सिंह ने कहा कि संगठन को हमें निचले स्तर तक पहुंचाने की जरूरत है। जब तक हम गांव स्तर एवंं वार्ड स्तर तक लोगों से नहीं जुड़ेंगे हमारा संगठन मजबूत नहीं होगा। हमें सामाजिक कार्यों के तरफ विशेष ध्यान देना है जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर लड़कियों की शादी, गरीब मेधावी बच्चों की पढ़ाई के अतिरिक्त आपसी विवाद कुरीतियों एवं ब्यसन को दूर करें ताकि हमारा समाज मुख्यधारा से जुड़े और हम लोग अपने गौरवशाली इतिहास को कायम करें।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष प्रीति कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश संरक्षक कैलाश सिंह, अयोध्या मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र विक्रम बहादुर सिंह, बाराबंकी जिला अध्यक्ष अमित सिंह रहे। कार्यक्रम के उपरांत मनोनयन पत्र वितरण किया गया जिसमें गोरखपुर मंडल के मंडल अध्यक्ष उग्रसेन सिंह एवं मंत्री डॉक्टर महेश्वर सिंह बनाए गए। इसी क्रम में सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सिंह, उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना सिंह, यूथ विंग के प्रदेश संयोजक एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदंबा सिंह उर्फ शक्ति सिंह, प्रदेश यूथ उपाध्यक्ष दुर्गेश सिंह “चंचल”, श्रीमती सरोज सिंह जनपद अध्यक्ष मऊ, डॉ नागेंद्र सिंह उपाध्यक्ष मऊ आदि लोगों को मनोनयन पत्र वितरित किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश मंत्री रणविजय सिंह बघेल ,गोरखपुर मंडल उपाध्यक्ष पियूष प्रताप सिंह, कर्नल सी पी सिंह, संत कबीर नगर से वीरेंद्र सिंह, मुकेश सिंह एवं उनकी टीम, गोरखपुर जनपद अध्यक्ष श्रीमती इंदू सिंह, जनपद अध्यक्ष सिद्धार्थनगर राजन सिंह, यूथ अध्यक्ष प्रिंस सिंह, उपाध्यक्ष सूर्यनाथ सिंह, गोरखपुर जनपद अध्यक्ष रघुनाथ सिंह एवं प्रभारी आलोक सिंह विशेन, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह राजू एवं उनकी टीम, बस्ती से महेश सिंह मंडल अध्यक्ष यूथ, सौरभ पाल सिंह कुशीनगर जनपद अध्यक्ष, राम प्रताप सिंह महामंत्री, अभिमन्यु सिंह, मिथिलेश कुमार सिंह, मानवेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. विवेक कुमार पाल, हरिश्वर शाही, दीपांशु सिंह, दिनेश सिंह, जय प्रकाश सिंह, धीरेंद्र कुमार सिंह, दीपेंद्र सिंह, कैप्टन नागेंद्र सिंह, अभिषेक सिंह, हर्षवर्धन सिंह, कुंज बिहारी राव, राजेंद्र कुमार सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। उक्त जानकारी अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री रणवीर रणवीर सिंह
दी है।

Leave a Reply