दुष्कर्म में विफल रहने के बाद भाग निकले दो युवक गिरफ्तार

July 14, 2020 12:55 PM0 commentsViews: 635
Share news

अमित श्रीवास्तव

मिश्रौलिया, सिद्धार्थनगर। थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई नाबालिक लड़की से दुष्प्रयास व छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार  कर जेल भेज दिया है। आरोपियों का नाम रोशन व राजेश है। दोनों की गिरफतारी कल शाम को हुई।

थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात अपने पिता के पास घर से खाना लेकर  जा रही नाबालिक लड़की को कुछ लोग खींच कर ले जाने का प्रयास व छेड़खानी करने लगे। इतने में घर के लोग आ गए और छेड़खानी कर रहे युवक मौके से भाग गए। इस घटना के फौरन बाद पीड़िता के घर वालों ने थाने पर प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज करने की फरियाद किया था।

मनोज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर  इस मामले में धारा 354 A 7/8 पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। कल आरोपी रोशन पुत्र भगवती व राजेश पुत्र बउकू को एक जानकारी के आधार पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply