राम कुमार कुंवर भाजपा और आशुतोष प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष बने

January 12, 2016 8:53 AM0 commentsViews: 292
Share news

नजीर मलिक

आशुतोष मिश्रा अध्यक्ष प्रधान संघ

आशुतोष मिश्रा अध्यक्ष प्रधान संघ

सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राम कुमार कुंवर को भारतीय नता पार्टी का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसके अलावा आशुतोष मिश्रा ग्राम प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष बनाये गये हैं।

भाजपा नेता कुंवर के अध्यक्ष बनाये जाने की घोषणा कल भाजपा के प्रदेश कार्यालय से की गई। वह नरेन्द्रमणि त्रिपाठी का स्थान लेंगे और भाजपा का नेतृत्व करेंगे। श्री कुंवर कई बार पार्टी के अध्यक्ष पद के दावेदार रहे, लेकिन उन्हें अब जाकर मौका मिला है।

श्री कुंवर के अध्यक्ष बनने पर भाजपा नेता गोविंद माधव, दिलीप चतुर्वेंदी, कन्हैया पासवान के अलावा निवर्तमान अध्यक्ष नरेन्द्र मणि त्रिपाठी ने बधाई दी है।

इसके अलावा प्रधान संघ के अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने आशुतोष मिश्रा को सिद्धार्थनगर का जिला अध्यक्ष घोषित किया हैं। इस अवसर पर उन्होंने अध्यक्ष का आभार करते हुए कहा ह कि मंडल अध्यक्ष ताकीब रिजवी से मिल कर वह जल्द ही संघ के सम्मेलन की घोषणा करेंगे।

Leave a Reply