अखिलेश ने गुल की यूपी के आठ मंत्रियों की लाल बत्ती, उनको किया बर्खास्त, 9 मंत्रियों के विभाग हटाये गये

October 29, 2015 5:35 PM0 commentsViews: 611
Share news

अजीत सिंह

8 mantry

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने कैबिनेट में बड़ा फेरबदल किया है। आधिकारिक प्रवक्ता के मुताबिक पांच कैबिनेट मंत्रियों और तीन राज्य मंत्रियों की छुट्टी कर दी गई है। बताया जा रहा है कि कैबिनेट में इनकी जगह नए चेहरों को जगह दी जाएगी।
हटाए गए मंत्रियों में भगवत शरण गंगवार, शिवकुमार बेरिया, शिवाकांत ओझा, योगेश प्रताप सिंह, आलोक कुमार शाक्य, अरिदमन सिंह, अम्बिका चौधरी और नारद राय शामिल हैं।

जबकि विभाग छीनने वाले मंत्रियों में अहमद हसन से स्वास्थ्य विभाग, अवधेश प्रसाद से समाज कल्याण, राजा भइया से खाद्य एवं रसद विभाग, इकबाल महमूद से मत्स्य एवं सार्वजनिक उद्यम, दुर्गा प्रसाद यादव से ट्रांसपोर्ट विभाग, महबूब अली से माध्यमिक शिक्षा, ब्रह्माशंकर त्रिपाठी से होमगाडर्डस, पारसनाथ यादव से उद्यान विभाग, रामगोविंद चौधरी से बेसिक शिक्षा विभाग छीन लिया गया है। अभी इन सभी मंत्रियों को कौन सी नई जिम्मेदारी दी जायेगी इसकी घोषणा नही की गयी है।

मंत्रिमंडल में बदलाव का संकेत देने के दूसरे दिन ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कल राज्यपाल राम नाईक से मिले थे। अब उन्होंने अपने मंत्रियों को हटा दिया है। बताया जा रहा है कि 31 अक्टूबर को राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार इस फेरबदल के बाद अब आठ से दस नये चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल किये जा सकते हैं।

बताते चलें कि यूपी के कुछ मंत्रियों की लापरवाही और भ्रष्टाचार के आचरण ने अखिलेश सरकार की नींद हराम कर रखी थी। 2017 के चुनाव के मदृदेनजर अखिलेश सरकार को अब व्यवस्था सुधारने की जरूरत शिद्दत से महसूस हो रही थी। इसी के चलते यह कदम उठाया गया है।

समाजवादी पार्टी के नेता खुर्शीद अहमद खान के अनुसार मुख्यमंत्री के इस फैसले से सपा सरकार की छवि सुधरेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जनहित के लिहाज से अच्छा फैसला लिया है।

Leave a Reply