डुमरियागंजः अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अशोक गुप्ता ही रहेंगे, राज बब्बर ने वासिफ फारूकी को किया खारिज

November 11, 2017 5:19 PM0 commentsViews: 1584
Share news

नजीर मलिक

कांग्रेस प्रदेेश अध्यक्ष राज बब्बर द्धारा जिला रिटर्निग अफसर भेजा गया पत्र

डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर। नगर निकाय के चुनाव में नगर पंचायत डुमरियागंज से नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार  अशोक गुप्ता ही रहेंगे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने एक अन्य कांग्रेसी उम्मीदवार वासिफ फारुकी उर्फ वस्सू को कांग्रेस पत्याशी मानने से इंकार कर दिया है। राज बब्बर ने यह जानकारी रिर्टनिंग अफसर को भेजे पत्र से दी है।

दिनांक 11 नवम्बर को लिखे जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थनगर को लिखे पत्र में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा है कि डुमरियांगंज नगर पंचायत के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार को लेकर भ्रामक खबरे मिल रही है। मै पुनः स्पष्ट करना चाहता हूं कि वहां से अशोक गुप्ता पुत्र राम दुलारे ही कांग्रेस के उम्मदवार हैं। राज बब्बर के इस पत्र के बाद वहां से कांग्रेस उम्मीदवार के नाम पर एक अन्य नामांकन करने वाले वासिफ फारूकी को बेहद झटका लगा है।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा

इस बारे में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी ने बताया कि राज बब्बर के पत्र की सूचना उलन्हें मिल चुकी है। पार्टी के निर्देश के मुताबिक अशोक गुप्ता ही कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। इसलिए अब सभी कांग्रेसियों को चाहिए कि वह अशोक गुप्ता के पक्ष में प्रचार करने के लिए एकजुट हो जायें।

डा. जावेद बोले

इसी क्रम में कांग्रेस नेता डा. जावेद चौधरी ने एक बयान में कहा कि डुमरियागंज में कांग्रेस उम्मीदवार को लेकर अब कोई भ्रम नहीं है। इसलिए डुमरियागंज के सारे कांग्रेसी अयोक गुप्ता के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी का निर्देश सबके लिए सर्वोपरि है। अब भ्रम साफ हो गया है। डमुरियागंज से इस बार कांग्रेस जीत का इतिहास रचेगी।

 

 

 

Leave a Reply