सपा और भाजपा मिल कर प्रदेश में करा रहीं साम्प्रदायिक दंगे- सर्वेश

October 29, 2015 8:47 AM0 commentsViews: 159
Share news

हमीद खान

aap11

आम आदमी पार्टी के सिद्धार्थनगर जिला संयोजक सर्वेश जायसवाल ने सपा और भाजपा द्धारा मिल कर प्रदेश में दंगे भड़काने का आरोप लगाया गया है। और कहा है कि अगर दोनों पार्टियां यह सोचती हैं कि हिन्दू मुस्लिम को लड़ाने से उन्हें कुछ हासिल होगा, तो उनका भ्रम है। जनता उन्हें 2017 के चुनाव में जवाब देगी।

इंजीनियर सर्वेश जैसवाल ने कहा की अब उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव चाहती हैैै। अब वह समाजवादी पार्टी और भाजपा के बहकावे में आने वाली नहीं हैं। आने वाले चुनाव में जनता आम आदमी पार्टी की तरफ चाहत की नजरों से देख रही है।

आज उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज बाकी नहीं रह गयी है। आये दिन दंगे फसाद आम हो चुके हैं। दुर्गापूजा प्रतिमा विसर्जन व ताजिया जुलूस के दौरान यूपी के 9 जिलों में सांप्रदायिक हिंसा हुई। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि आज सिद्धार्थनगर जिला भी इन दंगों के चपेट में। सपा हर महाज पर नाकाम हो चकी है। जनता अब नये विकलप की ओर देख रही है।

Leave a Reply