भाजपा नेता प्रेम त्रिपाठी के शिकायत पर सिद्धार्थनगर के ईओ का ट्रांसफर बरेली हुआ

October 18, 2021 8:39 PM0 commentsViews: 974
Share news

अजीत सिंह

अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र कुमार व भाजपा नेता प्रेम त्रिपाठी

सिद्धार्थनगर। नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर में अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र कुमार द्वारा व्याप्त भ्रष्टाचार व मनमानी तथा जांच प्रक्रियाशील के आरोप में उत्तर प्रदेश शासन के नगर विकास अनुभाग- 4 के उपसचिव बृजेंद्र सिंह द्वार अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र कुमार का स्थानांतरण बरेली जनपद के नवाबगंज नगर पालिका में कर दिया गया है। इनके स्थानांतरण के लिए भाजपा के युवा नेता प्रेम त्रिपाठी ने विभाग के मुख्य सचिव से मिलकर गंभीर शिकायती पत्र दिया था।

प्राप्त जानकारी अनुसार अधिशासी अधिकारी द्वारा व्याप्त भ्रष्टाचार के शिकायतों का संज्ञान लेते हुए युवा भाजपा नेता प्रेम त्रिपाठी ने दिनांक 13 सितंबर 2021 को अपर मुख्य सचिव नगर विकास विभाग से मिलकर शिकायती पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की थी। विभाग ने शिकायत की गंभीरता का संज्ञान लेते हुए अधिशासी अधिकारी शैलेन्द्र कुमार का सिद्धार्थनगर नगर पालिका परिषद का स्थानांतरण यहां से सुदूर जनपद बरेली के लिए कर दिया गया।

बताया जाता है कि उक्त अधिशासी अधिकारी द्वारा कई वर्षों से मनमानी भरस्टाचार की जा रही थी जिसकी शिकायत शहर के कई गणमान्य लोगों ने जिलाधिकारी दीपक मीणा से की थी। जिलाधिकारी ने इनके विरुद्ध जांच भी कराया था और शासन को रिपोर्ट प्रेषित कर दिए थे मगर अधिशासी अधिकारी द्वारा कूटरचित अपनी जांच आख्या फ़ाइल दबवा दिए थे। इन तथ्यों की जानकारी भाजपा नेता प्रेम त्रिपाठी को हुई और उन्होंने पिछले 13 सितंबर को मुख्य सचिव से मिलकर शिकायती पत्र दिया।

शिकायतीपत्र और प्रेम त्रिपाठी की गंभीरता का संज्ञान लेते हुए शासन ने 13 अक्टूबर को उक्त अधिशासी अधिकारी स्थानांतरण नवाबगंज बरेली के लिए कर दिया। शासन के इस आदेश से नगर के लोगों में खुशी का माहौल देखने को मिला। इसके लिए भाजपा नेता प्रेम त्रिपाठी को बधाइयां मिल रही है। लोगों का कहना है कि नगर को अब एक भ्रष्टाचारी अधिकारी से प्रेम त्रिपाठी ने निजात दिलाई है।

Leave a Reply