एथलेटिक्स एसोसिएशन: डॉ. चंद्रेश अध्यक्ष जिलाध्यक्ष और सोनू सचिव निर्विरोध चुने गए
अजीत सिंह
सिद्धार्थनगर। एथलेटिक्स एसोसिएशन की जिला इकाई के चुनाव में रविवार को नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई, जिसमें एक बार पुन: जिले के वरिष्ठ आर्थों सर्जन डॉ. चंद्रेश उपाध्याय को अध्यक्ष और सोनू गुप्ता को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। दोनों पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इसके साथ ही अन्य पदों पर भी सदस्यों की सहमति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।
प्रदेश से आए चुनाव पर्यवेक्षक वी.आर. वरुण के देखरेख में हुए चुनाव के दौरान एसोसिएशन के सदस्यों ने नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया पूर्ण की। जिसमें सर्वसम्मत से दोबार डॉ. चंद्रेश उपाध्याय को अध्यक्ष, सोनू गुप्ता को जिला सचिव चुना गया। अन्य निर्विरोध चयन में संरक्षक अब्दुल मन्नान, विनोद त्रिपाठी, पूर्व चेयमरैन मो. जमील सिद्दीकी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र पांडेय, उपाध्यक्ष नैय्यर कमाल, प्रदीप वर्मा, उपेंद्र नाथ उपाध्याय, दयाशंकर पांडेय, वरिष्ठ संयुक्त सचिव चंद्रभान मौर्या, संयुक्त सचिव रवीद्र गुर्जर, गोपाल प्रसाद, सैय्यद गुलाम हुसेन रिजवी, सत्येंद्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष राम कृष्ण साहू, सदस्य अब्दुल मुबीन, राजकुमार यादव, प्रीती जायसवाल, कमलेश भारती, निशा कुमारी, वर्तिका गौड़, फरीदा खातून को चुना गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. चंद्रेश उपाध्याय ने कहा कि जिले के खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना प्राथमिकता होगी। जिला सचिव सोनू गुप्ता ने कहा कि संगठन को सक्रिय करते हुए अधिक से अधिक खिलाड़ियों को एथलेटिक्स से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। संचालन जिला ओलपिंक संघ के सचिव मो. इब्राहिम ने किया। चुनाव के दौरान एसोसिएशन के सदस्यों ने नई कार्यकारिणी पर विश्वास जताते हुए खेल गतिविधियों को गति देने की अपेक्षा की। इस मौके पर जिला ओलपिंक संघ के अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव समेत कमलेंद्र चौधरी, सच्चिदानंद शुक्ला, रत्नेश सिंह, रवींद्र यादव, सत्य प्रकाश आदि पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।





