पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह की पहली पुण्यतिथि सांसद के कैम्प कार्यालय पर मनाई गई

August 21, 2022 5:46 PM0 commentsViews: 280
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। सांसद जगदंबिका पाल के कैम्प कार्यालय पर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पहली पुण्यतिथि मनायी गयी व उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी। श्रधांजलि कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य दुर्गा राय  रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर मण्डल अध्यक्ष अर्चिष्मान मिश्र ने किया।

मुख्यअतिथि दुर्गा राय ने स्व. कल्याण सिंह को याद करते हुए कहा कि स्व. बाबूजी ने जीवन ऐसे जिया कि माता-पिता द्वारा दिए गए नाम को सार्थक कर दिया। उन्होंने जनकल्याण को अपना जीवन समर्पित कर दिया। वह देश के एक मूल्यवान शख्सियत और सामर्थवान नेता थे। हम उनके आदर्शों को ध्यान में रखते हुए उनका सपना साकार करने का प्रयास करेंगे।

सांसद डुमरियागंज  जगदंबिका पाल ने कहा कि उन्हें एक राजनीतिक संत कहूं, जिसे पद-प्रतिष्ठा का मोह छू तक न गया हो अथवा दृढ़ संकल्प की प्रतिमूर्ति मानूं जो लक्ष्य भेदन होने तक अर्जुन की भांति एकनिष्ठ भाव के साथ सतत प्रयत्नशील रहे और अंतत: सफलता ने उनका वरण किया। वास्तव में पांच दशक लंबा उनका सार्वजनिक जीवन इतना विविधतापूर्ण और संघर्षपूर्ण रहा है कि उसे कुछ एक विशेषणों के माध्यम से पूरा नहीं किया जा सकता।

उक्त अवसर पर भाजपा के जिला मंत्री फतेबहादुर सिंह, नगर पंचायत उसका बाजार के पूर्व चेयरमैन हेमंत जयशावल, नितेश पाण्डेय, रमेश मणि त्रिपाठी, गंगा मिश्र, रमेश पाण्डेय, बलविंदर सिंह, अमरनाथ सिंह, ओमप्रकाश यादव, सुधीर त्रिपाठी, पद्माकर शुक्ल, कृष्णपाल चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply