पूर्व डीजीपी बृजलाल ने कहा- बुद्ध भूमि की दुनिया मे अलग पहचान, भुवनेश्वर शर्मा ने आयोजित किया था नागरिक अभिनंदन समारोह

February 28, 2021 8:16 PM0 commentsViews: 221
Share news
अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। राज्यसभा सदस्य बनने के बाद पहली बार जिले में आये उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी बृजलाल का अभिनंदन समारोह शनिवार को शहर के एक मैरिज हाल में आयोजित किया गया था। भाजपा  पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं व समाजसेवी संगठनों से जुड़े लोगों ने उनका अभिनंदन किया। नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम जिले के वरिष्ठ समाजसेवी भुवनेश्वर शर्मा ने आयोजित किया था।

समारोह में पूर्व डीजीपी व राज्यसभा सदस्य ने कहा कि वह बुद्ध भूमि सिद्धार्थनगर की दुनिया में अपनी एक अलग समृद्ध और वैभवशाली पहचान है। इसे विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना पहला उद्देश्य है। विदेशों में काला नमक चावल की खुशबू एक बार फिर पूरे विश्व में फैलाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
राज्यसभा सदस्य बनने के बाद उनके प्रथम आगमन पर सामाजिक कार्यकर्ता भुनेश्वर शर्मा ने स्वागत समारोह का आयोजन किया था। पूर्व डीजीपी ने गरीबी के दिनों में अपने संघर्ष और कठिन परिस्थितियों में भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर आईपीएस बनने तक का भावपूर्ण वर्णन किया। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी उत्तर प्रदेश खाद्य बोर्ड की सदस्य सरोज भी मौजूद रही।
इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत, नृत्य के साथ किया गया जिसमें स्टेप डांस संस्था के कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी। इस दौरान समाजसेवी राणा प्रताप सिंह, डा. अरुण प्रजापति सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply