सादगी और ईमानदारी के प्रतिमूर्ति थे पूर्व मंत्री स्व. धनराज यादव

April 3, 2022 5:48 PM0 commentsViews: 635
Share news

– पूर्व मंत्री की 13वीं पुण्य तिथि पर श्रद्धाजंलि सभा

– लड़ते रहे गरीब और मजलूमों के हक की लड़ाई

 

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। भाजपा से सात बार विधायक और कई बार मंत्री रहे स्व. धनराज यादव विकास और सामाजिक एकता के प्रबल पक्षधर थे। वह सादगी और ईमानदारी के प्रतिमूर्ति थे।

यह बातें सदर विधायक श्यामधनी राही ने कही। वह रविवार को पूर्व मंत्री स्व. धनराज यादव की 13वीं पुण्य तिथि के अवसर पर शोहरतगढ तहसील अंतर्गत पिपरा भडेहर ग्रांट में उनके स्मारक स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद समुदाय को संबोधित कर रहे थे। विधायक ने कहा कि पूर्व मंत्री सबको समान दृष्टि से देखते थे। यही कारण रहा कि भाजपा में रहने के बाद भी क्षेत्र का अल्पसंख्यक तबका उन्हें आदर सम्मान और वोट देता रहा।

स्व. मंत्री के पुत्र और भाजपा के जिलाध्यक्ष गोविंद माधव ने उनसे जुड़ी कई स्मृतियों का जीवंत वर्णन किया। कहा कि बाबू जी ने आदर और सम्मान की जो पूंजी अर्जित की थी, आज वहीं मेरी थाती है।

जिला मंत्री फतेबहादुर सिंह ने कहा कि स्व. धनराज यादव जैसी सादगी और राजनीति में शुचिता अब कम ही देखने को मिलती है। उन्होंने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में गरीब और मजलुमों के हक की लड़ाई लड़ी। इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री विजयकांत चतुर्वेदी समेत विपिन सिंह, अजय उपाध्याय, अजय शर्मा, नितेश पांडेय, विजय पांडेय, दीपू सिंह, जितेंद्र प्रधान, कुलदीप यादव आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply