पुण्यतिथि: पूर्व विधायक ईश्वर चंद शुक्ल जन नेता थे- श्यामधनी राही

September 26, 2022 9:36 PM0 commentsViews: 386
Share news

अजीत सिंह

 

सिद्धार्थनगर। पूर्व विधायक स्व. ईश्वर चंद शुक्ला जिले के जाने माने जन नेता थे। वह हमेशा क्षेत्र के विकास के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने के लिये आतुर रहते थे। उनकी भरपाई नामुमकिन है। हमें उनके क्षेत्र विकास के प्रति लगन और निष्ठा से सीख लेनी चाहिए। यही कारण था कि वह विकास खंड उस्का बाजार के कई बार प्रमुख बने, विधायक बने और जीवन काल तक कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे।
उक्त बातें कपिलवस्तु (सदर) विधानसभा के भाजपा विधायक श्यामधनी राही ने कही। वह पूर्व विधायक स्व. ईश्वर चंद शुक्ला की दूसरी पुण्यतिथि अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि श्रद्धा सुमन अर्पित करने के पश्चात उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। उक्त कार्यक्रम उनके ज्येष्ठ पुत्र व पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रभात शुक्ला द्वारा मूर्ति देवी स्मारक महाविद्यालय पकड़ी में रखा गया था।
पूर्व विधायक अनिल सिंह ने कहा कि स्व. शुक्ला जी हमेशा मुस्कुराते हुए मिलते थे। वह आमने सामने चुनाव लड़ते हुए भी कभी मनभेद नहीं किये। वह हमेशा क्षेत्रीय जनता और छोटे बड़ों का सम्मान किया करते थे। पूर्व विधायक चौधरी अमर सिंह ने कहा कि हम लोगों को चाचा स्व. शुक्ला जी ने अंगुली पकड़ कर राजनीति का काकहरा पढ़ाया था। उनकेे व्यक्तित्व की हम मिशाल देते हैं।
पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डा. चंद्रेश उपाध्याय ने कहा कि आदरणीय स्व. शुक्ला जी ने मेरे हॉस्पिटल का उद्घाटन किया था। हम अज भी उनके बताये बातों का अनुश्रवण करते हैं। वह हमारे आदर्श थे। पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय सिंह ने भी स्व. शुक्ला जी के पदचिन्हों पर चलने की बात कही।
पुण्यतिथि अवसर पर उस्का बाजार के पूर्व नपा अध्यक्ष हेमंत जायसवाल ने कहा कि स्व. चाचा जी कभी द्वेष भावना की राजनीति नहीं किये। वह हमेशा सच्चाई के साथ खड़े रहते थे। कार्यक्रम में ओमकार पांडे, ओम प्रकाश चौबे, कैलाश पंछी, रंजना मिश्रा, राजू शाही, रंजनेश दुबे, धनंजय दुबे, मिथलेश तिवारी, राकेश पांडे, संतोष पांडे, सोनू मिश्रा, सुनील मिश्रा, विमल शुक्ला सहित सैकड़ो लोगों ने स्व. शुक्ल को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

Leave a Reply