पूर्व MLA विजय पासवान कहा भाजपा जन विरोधी, किसान बदहाल है और नौजवान बेहाल

December 5, 2018 5:07 PM0 commentsViews: 183
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक विजय पासवान ने कहा है कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण आज देश व प्रदेश में जनता त्राहि त्राहि कर रही है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। मंहगाई चारम पर होने कारण गरीब आदमी परेशान है। किसान बदहाल है और नौजवान बेहाल है।

श्री पासवान आगामी 10 दिसम्बर को सदर तहसील पर भाजपा सरकार की किसान विरोधी, जन विरोधी, गरीब विरोधी नीतियों के खिलाफ होने वाले प्रदर्शन को सफल बनाने हेतु पार्टी कार्यालाय पर कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के बैठक को संबोधित कारते हुए बोल रहे थे।

बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष जोखन चौधरी ने किया। बैठक में पर्यवेक्षक सरफराज भ्रमर के अलावा बरिष्ठ सपा नेता नागेंद्र नाथ चातुर्वेदी, चन्द्रजीत यादव, मु. अमून मेकरानी, कृष्ण नाथ यादव, अब्दुल कलाम सिद्दीकी, रामजान अली, सानू यादव, विजय यादव, फूलचंद पासवान सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply