भाजपा सरकार कर रही है अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन- विजय पासवान

April 15, 2018 4:37 pm1 commentViews: 509
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक विजय पासवान ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर पुलिसिया उत्पीड़न को लेकर बेहद खफा है।  उन्होंने इसे व्यक्ति के अभिव्यक्ति की आजादी की स्वतंत्रता का हनन बताते हुए कहा है कि समूचे प्रदेश में गुंडाराज कायम है अराजकता का माहौल व्याप्त है। पुलिस प्रशासन के रवैये को धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

उन्होंने कहा है कि सपा नेता व पूर्व ब्लाक प्रमुख तौलेश्वर निषाद के विरूद्ध इटवा थाने जिला प्रशाषन ने मुकदमा पंजीकृत कर परिवार को भी उत्पीड़ित किया जा रहा है। सपा पुलिस के कारनामें का घोर विरोध करती है। पूरे प्रदेश में जंगल राज कायम है। विकास कार्य ठप है और अपराधियों का बोल बाला है।

उन्नाव कांड में हाई कोर्ट के दखल देने के बाद भाजपा विधायक को सीबीआई ने गिरफतार किया। योगी सरकार अपने विधायक को बचाने में मशगूल थी। समय रहते इस जन विरोधी सरकार को बर्खास्त नहीं किया गया तो आम जनता को न्याय नहीं मिल पायेगा।

उक्त जानकारी सपा के मीडिया प्रभारी अब्दुल कलाम सिद्दीकी ने एक प्रेस विज्ञिप्ति जारी कर दिया है।

Leave a Reply