बसपा के पूर्व जिला अध्यक्ष को बाइक सवार ने गोली मारी, नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर

March 31, 2016 8:27 PM0 commentsViews: 1662
Share news

नजीर मलिक

sathi

सिद्धार्थनगर। बहुजन समाज पार्टी सिद्धार्थनगर के जिला अध्यक्ष रमेश चमार को अभी कुछ देर पहले शाम तकरीबन साढ़े सात बजे गोली मार दी गई। उनकी हालत नाजुक है। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इस घटना से जिले के सियासी हलके में भूचाल आ गया है।
बताया जाता है कि पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश चमार तकरीबन साढ़े सात बजे ढेबरूआ चौराहे से अपने गांव खजुरिया जाने वाली सड़क पर मोटर साइकिल से जा रहे थे। संनसरी तिराहे से आगे अचानक एक मोटर साइकिल सवार व्यक्ति भी उनके बराबर पहुंचा और उन पर कर दिया। मोटर साइकिल सवार अकेला था या उसके साथ कोई अन्य भी था, अंधेरा होने के कारण कोई इसे साफ नहीं बता पा रहा है।

ग्रामीणों के मुताबिक गोली लगने के बाद वह गिर पड़े। लोगों ने उन्हें निकट के अस्पताल भेजा, जहां उनकी हालत गंभीर देख कर स्थानीय जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

बढ़नी ब्लाक के ग्राम खजुरिया निवासी रमेश चमार बसपा के पूर्व जिला अध्यक्ष थे। इस बार वह अपने गांव के प्रधान भी चुने गये थे। उनकी छवि एक विवादित नेता की थी। उनके कई दुश्मन भी थे।

इस बारे में थानाध्यक्ष ढेबरुआ इन्द्रजीत यादव का कहना है कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। यही नहीं घटना की पूरी डिटेल भी नहीं मिली है। लेकिन आम ख्याल है कि यह घटना रंजिशन अंजाम दी गई है।

रमेश चमार पर हमले की खबर के बाद जिले के सियासी हलके में भूचाल आ गया है। कई बसपाई फिलहाल इसे सपा के गंडाराज की संज्ञा दे रहे हैं, लेकिन जानकार इसे निजी रंजिश ही बता रहे हैं।

Leave a Reply