बाइस साल के नौजवान की फंदे से लटकती मिली लाश, पीएम को भेजी गई

October 13, 2019 12:05 PM0 commentsViews: 813
Share news

निजाम अंसारी

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर।  शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बसाहिया के सीवान में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की फंदे से लटकती हुई लाश मिली है। मृतक का नाम रवीन्द्र यादव है तथा उसकी दम्र 22 वर्ष बताई जाती है। पुलिस ने घटना को संदिग्ध मानते हुए लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक रविंद अपने खेत में पानी चला कर धान की सिचाई कर रहा था। शाम को वह मशीन बंद कर घर चला गया।रात लगभग नौ बजे वह फिर खेत की तरफ गया। खेत में जाने के बाद वह कहीं और चला गया। जब वह काफी देर तक खेत में नहीं लौटा तो उसका भाई खोजने लगा। समय माता के स्थान पर जब गया तो देखा वह फंदे से लटक रहा है। इस पर वह योर मचाते भागा-भागा गांव आया।

घटना के बारे में लोगों को बताया। गांव वाले पहुंचने पर देखा कि समय माता के स्थान पर जंजीर में गमझे के सहारे मृतक का शव लटका हुआ है।  रात में पुलिस ने शव को मृतक के घर पहुंचाया। पुलिस ने सुबह लाश को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।इइस संबंध में एसओ अवधेश राज सिंह ने बताया कि पीएम के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा और उसी आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

 

Leave a Reply