जिला योजना सदस्य के चुनाव में फतेबहादुर सिंह जीते, मुख्यालय पर जश्न का माहौल

March 28, 2018 5:09 PM0 commentsViews: 605
Share news

 

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर।  जिला योजना के सदस्य पद हेतु नगर निकाय क्षे़त्र से सिद्धार्थनगर नगरपालिका के सभासद  फतेह बहादुर सिंह ने अपने प्रतिद्धंदी को करारी मात देकर जीत हासिल की है। उनकी जीत पर यहां मुख्यालय पर जश्न का माहौल है। हालांकि वह भाजपा नेता हैं, मगर उन्हें भाजपा विरोधियों ने जम कर सपोर्ट किया।

मिली जानकारी के मुताबिक आज यहां मंगलवार को हुई वोटिंग में भारी गहमा गहमी रही। सदस्य के लिए कुल 103 में से 101 वोट डाले गये।  जिसमें 67 वोट फतेबहादुर सिंह को मिले। , इनके अलावा 17 वोट मो. कुतुब और 9 वोट मंगल प्रसाद चौरसिया को मिले,  जबकि 8 वोट इनवैलिड हो गये। बता दें कि 17 वोट पाने वाले सैयद कुतुब निवर्तमान नगर पालिका  अध्यक्ष के बेहद करीबी हैं। वर्तमान में नगरपालिका अध्यक्ष भाजपा के हैं, मगर मजेदार बात यह है कि फतेहबहादुर सिंह उनके घर विरोधी खेमे से हैं।

फतेह बहादुर की जीत की घोषणा होते ही तमाम अध्यक्ष विरोधी खेमे के लोग जश्न मनाने में मुशगूल हो गये। जम कर रंग उड़े। महाराजगंज जनपद से आये युवा नेता राघवेन्द्र सिंह उर्फ नन्हें सिंह व उनके साथियों ने इस मौके पर अबीर गुलाल के साथ जम कर धमाल मचाया।

फतेह बहादुर सिंह की जीत में अहम भूमिका निभाने में सभासद याकूब हाशमी, धनञ्जय सहाय, साजिद अली, सनवर अली, राजेन्द्र , अमित सिंह श्रीनेत, सूरज कसौधन, आदर्श पांडे, दननू पाठक, सुजीत अग्रहरि, संजय कसौधन, बब्बू खान आदि दर्जनों सभासद और सपोर्टर में नन्हे सिंह , विजय पांडे, पंकज पांडे , मोनू दुबे, मुश्लिम, बबलू सिंह, बंटी सिंह, विकास सिंह गल्लर, अनुराग तिवारी आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply