सवाधान! वरना बीजेपी देश को बार्बाद कर रख देगी – डा.फिदा हुसेन  

November 10, 2021 11:50 AM0 commentsViews: 183
Share news

 

 

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार झूठी एवं फरेबी है। इसकी बुनियाद देश के तोड़ने वालों से जुड़ी हुई है। इसका मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पार्टी के सभी पदाधिकारी सभी मतभेद भुलाकर सिर्फ अखिलेश यादव का चेहरा देख कर साइकिल को जीताने का काम करें।  

यह बातें समाजवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डाक्टर फिदा हुसेन अंसारी ने कहीं।वह मंगलवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर सेक्टर प्रभारियों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। मंहगाई के मुद्दे पर अब केंद्र सरकार को भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री भी मोदी सरकार की खिचाई कर रहे हैं। भाजपा सरकार हिंदू मुस्लिम को बांटकर गंगा जमुनी तहजीब को खतरे में डाल दिया है। इससे सावधान रहने की जरुरत है। वरना बीजेपी हिंदुस्तान को बर्बाद कर देगी।

उन्होंने कहा कि जिस तरीके से अंग्रेजी हुकूमत ने किया था। सेक्टर प्रभारी पार्टी के रीढ़ है। आप लोगों के बूते ही मिशन 2022 में बाइसकिल सत्ता पर काबिज होगी। किसान, गरीब,मजदूर, छात्र  नौजवान, पिछड़ा, दलित वर्ग के साथ ही महिला वर्ग भाजपा सरकार से आजिज आकर सपा के प्रति आशा भरी निगाह से देख रही है।

पूर्व विधान सभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि भाजपा चुनाव में हारने जा रही है। इस कारण वह इस बार सपा के बूथ प्रभारियों को हर स्तर से परेशान कर सकती है। ऐसे में एक बूथ 20 यूथ तैनात करें। सेक्टर प्रभारी अपने अपने बूथ प्रभारियों को 13 नवंबर शनिवार, 21 नवंबर रविवार व 27 नवंबर शनिवार को विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान में लगा दे। जिन मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में नहीं है। उसे फार्म 6 भरकर जोड़वाने का काम करें।

बैठक की अध्यक्षता सपा जिला अध्यक्ष पूर्व विधायक लालजी यादव व संचालन महा सचिव कमरुजमा खान ने किया। पूर्व  राज्य सभा सदस्य आलोक तिवारी, पूर्व विधायक अनिल सिंह, विजय पासवान, पूर्व प्रमुख उग्रसेन सिंह, राम कुमार चिंकू यादव, मो. जमील सिद्दीकी, वीरेंद्र तिवारी, अफसर रिजबी, अयोध्या साहू, तौलेश्वर निषाद,सत्य नारायण यादव, नगर पालिका अध्यक्ष मो. इद्रीश पटवारी राइनी, पूर्व नपा अध्यक्ष चमन आरा राइनी, बेचई यादव, जुबैदा चौधरी, नागेंद्र नाथ चौबे, प्रदीप पत्थर कट्ट, सुरेश यादव, केपी कन्नौजिया, रामू यादव, अनीता द्विवेदी, सुभांगी भारत, शालिनी त्रिपाठी, सुधा त्रिपाठी,विजय यादव, राम सेवक लोधी, धीरेन्द्र यादव, जोखन चौधरी, हरिनारायण यादव, कृष्ण कुमार चौधरी, अमित निषाद, अनिल गौतम, फरहान खान, कमाल खान, धीरु यादव, एसके मेंहदी, सब्बू सलीम, डाक्टर मोहम्मद बासिफ, अंबिकेश श्रीवास्तव, जय प्रताप यादव, जावेद खान, विष्णु उमर, घनश्याम जायसवाल, अनिल कन्नौजिया, कलाम सिद्दीकी, अनूप त्रिपाठी, राकेश दूबे, राजेश पासवान, इब्राहिम बाबा, देवेंद्र सिंह, गोपाल प्रसाद, अनिल यादव, राकेश दूबे, शकील खान, अनिरुद्ध यादव, सुनीता गोस्वामी, सोनू यादव, चुन्ने, विजय अग्रहरि व जवाहिर यादव आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

 

 

Leave a Reply