पन्द्रह साल की लड़की ने फांसी लगाकर जान दी

October 6, 2017 4:04 PM0 commentsViews: 786
Share news

अमित श्रीवास्तव

मिश्रौलिया, सिद्धार्थनगर । मुकामी थाना क्षेत्र के मऊ  उत्तरी गाँव में  एक 15 वर्षीय नाबालिक लड़की ने  गले में फांसी लगाकर जान दे दी। आज हुई इस घटना का कारण पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना को लेकर क्षेत्र में अनेक तरह की चर्चाएं हैं।

बताया जाता है  कि थाना क्षेत्र के ग्राम मउ उत्तरी निवासी केश कुमार की 15 वर्षीय लड़की ने खपरैल  के घर में फाँसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गयी। मृतक लड़की का नाम शारदा है जिसकी उम्र 15 वर्ष है। केशराम के कई बच्चे है।जिसमे तीसरे नम्बर की  लड़की शारदा ने आज रस्सी से लटक कर जान दे दी।

Leave a Reply