शादी के मंडप से फरार दूल्हे ने एक सप्ताह बाद फिर से रचाई शादी, गांव में खुशी का माहौल

June 16, 2020 12:39 PM0 commentsViews: 808
Share news

शिव श्रीवास्तव

महराजगंज। जिले के नौतनवा तहसील क्षेत्र के एक गांव में शादी के मंडप से दूल्हा फरार हो गया था। उसने सोमवार को विधि-विधान से उसी लड़की से अपनी शादी रचाई। दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खाईं। 25 लोग बाराती बनकर पहुंचे बाराती शादी के बाद हंसी-खुशी दुल्हन के साथ  विदा हुए। इस प्रकार टूट चुके रिश्ते के फिर से जुड़ने पर गांव में खुशी का महौल है।

बताते चलें नौतनवा तहसील क्षेत्र के  अंतर्गत एक गांव की लड़की की शादी एक साल पहले परसा मलिक क्षेत्र में तय हुई थी। परसा मलिक क्षेत्र से सज-धजकरबाजे गाजे के साथ बारात बीते सात जून को पहुंची थी। दरवाजे पर बारातियों का स्वागत हुआ। द्वारपूजा के बाद की भी रस्में हुईं, लेकिन जयमाला के बाद शादी की बारी आई तो दूल्हा मंडप से बहाना बनाकर फरार हो गया। दूल्हे के फरार होने के बाद बाराती भी भाग खड़े हुए। इसके बाद हड़कंप मच गया वही दूल्हे के पिता ने बेटे के इस रवैए  पर लड़की पक्ष से माफी मांगी । दूल्हे के गांव में दबाव बनाने के साथ ही मामले की शिकायत पुलिस से की गई थी।

बताया जाता है कि प्रकरण को लेकर दोनो पक्षों के बीच 9 जून को पंचायत हुई । पंचायत में दूल्हा खुद को फंसता देख माफी मांगते हुए शादी के लिए तैयार हो गया। उसने दुल्हन को हमेशा खुश रखने का भी  वादा किया। पंचायत में 15जून को  शादी की तारिख तय की गई।

खबर है कि  बीती रात बाराती नाचते गाते पुनः नछ़की पक्ष के घर पहुंचे तथा बारातियों और घरातियों के बीच दोनों जोड़ों ने फेरे लेते हुए शादी की रस्म पूरी की। इस दौरान गांव के लोग भी मौजूद रहे।  सभी के बीच दोनों ने सात फेरे लेते हुए हमेशा एक दूसरे का साथ निभाने का वचन लिया ।लोगों ने दूल्हा दुल्हन को सुखमय  जीवन का आशीर्वाद देकर रुखसत किया ।इस शादी  की चर्चा पूरे क्षेत्र में जोरों से चल रही है।

Leave a Reply