कांग्रेसी नेताओं ने मनाया प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू का जन्मदिन 

November 14, 2023 10:26 PM0 commentsViews: 135
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। जिला कांग्रेस कार्यालय पर आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री चाचा पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल सिंह अन्नू, ने किया जबकि संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी संतोष पांडेय ने किया।

मुख्य वक्ताओं में क्रमशः राजकुमार पाठक, राजेश कुमार शास्त्री, देवेंद्र राव, होरी लाल श्रीवास्तव, शौकत अली, अकरम अली आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता कर रहे अनिल सिंह अन्नू ने कहा आज हम उस महान हस्ती का जन्मदिन मना रहे हैं जो प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, महान लेखक, उत्कृष्ट वक्ता एवं दूरदर्शी नेता रहे। चाचा पंडित जवाहरलाल नेहरू का व्यक्तित्व ऐसा रहा की आजादी के इतने दिनों बाद भी आज के प्रधानमंत्री को अपने हर भाषण में एक बार बिना नाम लिए भाषण पूरा नहीं होता।

श्री सिंह ने कहा मुगल शासकों के बाद अंग्रेजों ने राज किया और भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था। अंग्रेजों ने अपने हर जुलमो सितम के साथ देश को लूट लिया। महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल, मौलाना अब्दुल कलाम आदि प्रख्यात हज़ारों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सूझबूझ और अहिंसात्मक लड़ाई से देश आजाद हुआ और आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू बने।

उन्होंने जहां देश में एक सुई नहीं बनती थी वहां एटमी मिसाइल, अंतरिक्ष अनुसंधान, भाखड़ा नांगल परियोजना, की नीव रख्खी और देश को विकासशील देशों में खड़ा किया। चाचा पंडित जवाहरलाल नेहरू को बच्चों के साथ प्यार था जिनके नाते उन्हें चाचा पंडित जवाहरलाल नेहरू भी कहा जाता है।

अपने संयुक्त बयान में संतोष पांडेय , अभिनव राय, राजेश शास्त्री, शौकत अली ने कहा पंडित जवाहरलाल नेहरू एक दूरदर्शी नेता की तरह आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री का पद संभाला और देश को अपना सर्वांगीण योगदान दिया। नतीजा रहा कि हमारा देश आज विकसित देशों की श्रेणी में खड़ा है, चाचा पंडित जवाहरलाल नेहरू की ही देन है कि आज हम विकास के हर क्षेत्र में नये आयाम पर खड़े है।

हम समस्त कांग्रेस जल पंडित जवाहरलाल नेहरू के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लेते हैं। कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान वितरण किया गया और बताओ ले जाकर अपने-अपने क्षेत्र में बच्चों को कलम और काफी वितरित किया। कार्यक्रम के दौरान अकरम अली सिद्दीकी, पप्पू खान, डॉक्टर प्रमोद कुमार, देवेंद्र कुमार राव, सन्तोष चौधरी, जुबेर अहमद, आदि की मौजूदगी रही।

Leave a Reply